भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी लय में नजर आ रहे हैं। वैभव ने श्रीलंका में खेले गए ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के फाइनल में जो पारी (29 गेंदों पर 94 रन) खेली थी उससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और वो अपनी उस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वैभव भारतीय गेंदबाजों पर जमकर शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वैभव ने तिलक, सुंदर, अक्षर, रवि सबकी लगाई क्लास

आयरलैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू होगा या नहीं ये चर्चा का विषय है, लेकिन इस मुकाबले से पहले वैभव ने प्रैक्टिस सेशन में जिस तरह से बैटिंग की उससे ये साफ हो जाता है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो आयरलैंड की धरती पर गरजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वैभव प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो भारतीय गेंदबाजों पर खुलकर जबरदस्त शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि वैभव को भारतीय स्पिनर्स प्रैक्टिस करवा रहे हैं और उन्होंने किसी को भी नहीं बख्शा। प्रैक्टिस के दौरान चाहे वो अक्षर पटेल हों, तिलक वर्मा हों, रवि बिश्नोई हों या फिर वाशिंगटन सुंदर हों उन्होंने हर किसी की गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और अपने फॉर्म में होने का सबूत दे दिया। वैभव प्रैक्टिस के दौरान बिल्कुल बेखौफ होकर बैटिंग कर रहे थे जिसके लिए वो जाने जाते हैं और इससे साफ हो गया कि वो विरोधी टीम के गेंदबाजों का सामना करने के लिए कितने तत्पर हैं। वैभव के नेट सेशन के बाद टीम के बैटिंग कोच सितांशू कोटक ने उनकी पीछ थपथपाई जबकि हेड कोच गौतम गंभीर ने उनका हौसला बढ़ाया। यही नहीं वैभव ने बल्लेबाजी के अलावा नेट सेशन में गेंदबाजी का भी अभ्यास किया।

वैभव का टी20 क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी के टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 34 मैच खेले हैं और इन मैचों की 34 पारियों में वो 4 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। वैभव ने इन 34 मैचों में 220.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 44.75 की औसत से 1477 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर टी20 में अब तक का 144 रन रहा है जबकि उनके बल्ले से इन मैचों में 116 चौके और 134 छक्के निकले हैं।

वैभव आउट, संजू-अभिषेक ओपनर, 3 फास्ट बॉलर; आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए आकाश ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 में आकाश चोपड़ा ने वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं न्याय के साथ जाना पसंद करूंगा और न्याय यही है कि वैभव को अभी इंतजार करना चाहिए और भारत के टॉप-3 बैटर संजू, अभिषेक और इशान होने चाहिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)