वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में महज 15 साल की उम्र में जो कारनामा किया है, उसके बाद से पूरी दुनिया उनकी फैन बन गई है। क्रिकेट के किंग और चेज मास्टर विराट कोहली भी 15 साल के इस खिलाड़ी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। फाइनल मुकाबले के बाद वैभव भी अहमदाबाद में मौजूद थे। उन्होंने पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद वैभव और विराट की खास मुलाकात का बेहतरीन वीडियो भी सामने आया था।
अब आईपीएल में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो का नया वर्जन शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से क्या बातचीत की वे भी मौजूद है। इसमें किंग कोहली ने बॉस बेबी के लिए खास मैसेज भी दिया और उनकी एक टैगलाइन, एक बिहारी सब पे भारी, जमकर सोशल मीडिया पर वायरल है।
विराट कोहली ने दिया वैभव को गुरुमंत्र
विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को मिलते ही हाथ मिलाया, उनकी पीठ थपथपाई और खास बातें कहीं। विराट ने कहा,”यहां से ऊपर जाना। जो हुआ है मेहनत की वजह से हुआ है, बिलीव की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, छोड़ दे। बस बैट और तुम…एक बिहारी सबपे भारी। खत्म गेम।” वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए थे और विराट 675 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
आरसीबी ने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को खास मैसेज के साथ शेयर किया। इस मैच में दोनों स्टार्स की मुलाकात को खास अंदाज में बयां किया गया। कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने लिखा,”वह खिलाड़ी जिसने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाया-और वह लड़का जो निडर होकर बल्लेबाजी करता है।” इसके बाद आरसीबी ने लिखा,”सबसे अच्छी सलाह जो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकती थी और विराट कोहली से अच्छा यह कौन कर सकता था जो उनकी आग को सही दिशा में भड़काए।”
वैभव को टीम इंडिया में अभी लाना जल्दबाजी होगी? संजय मांजरेकर ने 15 साल के खिलाड़ी पर दिया खास बयान
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने के लिए हर तरफ से मांग उठ रही है। उसी बीच संजय मांजरेकर का मानना है कि ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वैभव के टैलेंट को अभी एनजॉय करना चाहिए और भविष्य को लेकर ज्यादा अटकलें नहीं लगानी चाहिए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
