वैभव सूर्यवंशी एक तरफ जहां अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरी दुनिया में उनके नाम से बिहार का नाम भी गूंज रहा है। अब उनके बाद इस राज्य से आने वाले अन्य प्रतिभाशाली बल्लेबाजों पर भी सभी की नजरें होने वाली हैं। इसी कड़ी में एक नाम है अयान राज का जो वैभव के बचपन के दोस्त भी बताए जाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स और पुरानी तस्वीरों के अनुसार वैभव से एक साल छोटे अयान उनके दोस्त भी हैं। अब अयान ने भी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है।

वैभव सूर्यवंशी के साथ जूनियर लेवल पर साथ खेल चुके अयान राज मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और महज 14 साल की उम्र में वह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल की एक अंडर-16 क्रिकेट लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। एक मैच में अयान ने 83 गेंद पर 210 रन की तूफानी पारी खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पारी में अयान ने 35 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

327 रन ठोक भी बटोरी थीं सुर्खियां

अयान ने इस लीग में संस्कृति क्लब के लिए खेलते हुए तूफानी डबल सेंचुरी लगाई। उनकी पारी की बदौलत संस्कृति क्लब एकेडमी ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 464 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले भी पिछले साल अयान का नाम सुर्खियों में आया था जब महज 13 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 30 ओवर के मैच में ही इसी टीम के लिए खेलते हुए 134 गेंद पर 327 रन अकेले ठोके थे। इस पारी में अयान ने 41 चौके और 22 छक्के लगाए थे।

बिहार से मिल सकता है एक और सितारा

वैभव सूर्यवंशी का हाल ही में टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में चयन हुआ है। आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियाई खेलों की टीम में भी वैभव को चुना गया है। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल टीम में सेलेक्शन से इतिहास रच दिया। अब अयान की एक साल के अंदर दो ऐसी पारियों ने इस बात की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है कि, बिहार से भारत को एक और सितारा मिल सकता है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करोड़ों वाला IPL सीजन, एक रन की कीमत 38 हजार रुपये से ज्यादा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑरेंज कैप पर तो कब्जा जमाया, साथ ही चार अन्य पुरस्कार भी जीते। उनकी कमाई इस सीजन कुल 3 करोड़ रुपये की रही और उनका प्रत्येक रन 38 हजार रुपये से ज्यादा का रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर