आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में जलवा बिखेरने के बाद वैभव सूर्यवंशी की गति थोड़ी थम गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला था और पहली गेंद पर आउट हुए थे। फिर केकेआर के खिलाफ 46 रन उन्होंने 200 से कम के स्ट्राइक रेट से बनाए थे जो उनके लिहाज से धीमी पारी थी। उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव 11 गेंद पर 8 रन ही बना पाए। खास बात यह रही कि आउट होने के साथ उन्होंने पूरा ओवर मेडन खेला।
वैभव सूर्यवंशी का यह 14वां आईपीएल मैच था और पहली बार उन्होंने मेडन ओवर इस लीग में खेला है। मोहसिन खान के ओवर में वह एक भी रन नहीं बना पाए। पांच गेंद डॉट खेलने के बाद वैभव आखिरी गेंद पर हवा में शॉट खेलते हुए दिग्वेश राठी के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने पारी की शुरुआत प्रिंस यादव के खिलाफ लगातार दो चौकों से की थी, लेकिन इसके बाद अगली 9 गेंद पर वह एक भी रन नहीं बना पाए।
मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने बरपाया कहर
मोहम्मद शमी ने पहले राजस्थान के टॉप ऑर्डर के पहले दो स्तंभ यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। यशस्वी ने 12 गेंद पर 22 और ध्रुव जुरेल पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले शमी का शिकार बने। फिर शुरू हुआ मोहसिन खान का जलवा, उन्होंने अपने पहले ओवर में ही विकेट मेडन डालते हुए वैभव सूर्यवंशी का विकेट झटका। यह इस सीजन का सिर्फ दूसरा ही मेडन ओवर था और दोनों बार यह कमाल मोहसिन ने किया।
इसके बाद मोहसिन ने खतरनाक साबित हो रहे शिमरोन हेटमायर को भी पवेलियन भेजा। प्रिंस यादव ने कप्तान रियान पराग का विकेट झटका। 77 रन पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। रियान पराग ने कहा था कि वह कोशिश करते हैं कि टॉस हार जाएं, लेकिन इस मैच में उन्हें टॉस हारना भारी पड़ गया। पहले चार मैच जीतने के बाद राजस्थान की टीम पिछले दो मैच लगातार हारकर आई है।
वैभव नंबर 1, अभिषेक शर्मा दूसरे पर; सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा IPL छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। करियर की शुरुआत उन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्के से की थी। अपने डेब्यू के बाद से वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
