इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच में बवाल देखने को मिला। मुकाबला टाई होने के बाद इस मैच में भरपूर ड्रामा दिखा। पहले लाइट की समस्या के कारण अंपायर्स सुपर ओवर करवाने को राजी नहीं थे, इस कारण तिलक वर्मा अंपायर से भिड़ते दिखे। फिर सुपर ओवर में इंडिया ए की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच भयंकर लड़ाई व धक्का-मुक्की हुई और मामला गरमा गया।
इस मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ और श्रीलंका ने 16 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे खेलने उतरे। वैभव ने फेस नहीं किया और यह फैसला हैरानी भरा था। सूर्यांश ने पहली 3 गेंद पर तीन रन बनाए और फिर स्ट्राइक वैभव को मिली। अंतिम 3 गेंद पर 14 रन चाहिए थे लेकिन सूर्यवंशी का कमाल नहीं दिखा। वैभव सुपर ओवर की अंतिम 3 गेंद में 7 रन ही बना सके और इंडिया ए की टीम मैच हार गई।
मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी जमकर सेलिब्रेशन कर रहे थे। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के एक फील्डर (विशेन हलमबगे) के बीच बहस होने लगी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हार के बाद वैभव झल्लाहट में थे और श्रीलंकाई प्लेयर के उकसाने पर बाग आगे बढ़ी। इसके बाद वैभव ने उनको धक्का दिया और जवाब में दूसरी तरफ से भी धक्का आया। इसके बाद सूर्यांश ने वैभव को पीछे खींचा और श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने उस फील्डर को दूर किया।
यहां देखें वैभव और श्रीलंकाई फील्डर के बीच लड़ाई का VIDEO
मैच में क्या-क्या हुआ?
इस मैच में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम की अर्धशतकीय पारी के दम पर 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। अरशद खान के बेहतरीन अंतिम ओवर की बदौलत श्रीलंका ए की टीम भी 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन ही बना पाई। फिर मैच सुपर ओवर में गया और यहां भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
IND A vs SL A मैच के बाद अंकतालिका, श्रीलंका ए नंबर 1, इंडिया ए का हुआ नुकसान; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
इंडिया ए को अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर 4 में हार झेलनी पड़ी। वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया ए की यह लगातार दूसरी हार है। इस हार के बाद भारत को नुकसान हुआ और श्रीलंका ए अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
