आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 7 छक्के लगाते ही बॉस बेबी, वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं अब उनके निशाने पर है एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्कों) का महारिकॉर्ड। इस मामले में जोस बटलर नंबर 1 पर हैं और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी के नाम 15 आईपीएल 2026 के मैचों में अभी तक 55 चौके और 65 छक्कों सहित 120 बाउंड्री दर्ज हैं। क्वालिफायर 2 में अगर वह दो चौके या छक्के लगाते हैं तो विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे। वहीं मैच में कुल 9 बाउंड्री लगाने पर वैभव जोस बटलर को पीछे छोड़ते हुए इस मामले में भी नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं। आइए नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर:-

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (6s+4s) लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीसीजनचौके (4s)छक्के (6s)कुल बाउंड्री
1जोस बटलर (RR)20228345128 बाउंड्री
2विराट कोहली (RCB)20168338121 बाउंड्री
3वैभव सूर्यवंशी (RR)20265565120 बाउंड्री
4शुभमन गिल (GT)20238533118 बाउंड्री
5डेविड वॉर्नर (SRH)20168831119 बाउंड्री
6साई सुदर्शन (GT)20258821109 बाउंड्री
7क्रिस गेल (RCB)20124659105 बाउंड्री
8क्रिस गेल (RCB)20135751108 बाउंड्री
9यशस्वी जायसवाल (RR)20238226108 बाउंड्री
10माइक हसी (CSK)2013811798 बाउंड्री

क्वालिफायर 2 में रहेंगी वैभव पर नजरें

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद पर 97 रन की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की 47 रन से जीत में इस पारी का अहम योगदान रहा। अब वह 680 रनों के साथ सीजन के नंबर 1 बल्लेबाज भी हैं और क्वालिफायर 2 में उनके सामने अब नई चुनौतियां होंगी। वह इस मुकाबले में अगर एक और तूफानी पारी खेलते हैं तो ऑरेंज कैप की रेस में काफी आगे निकल सकते हैं।

“यशस्वी को टीम बदल लेनी चाहिए”: रायडू का बेतुका बयान, कहा- वैभव के कारण हमेशा ऐसा होगा…

वैभव सूर्यवंशी का जिस तरह का खेल है निश्चित ही उनके आगे किसी और की बात हो ही नहीं सकती। ऐसा ही होने के कारण अब यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ा डिबेट खड़ा हो गया है। अंबाती रायडू ने तो उन्हें टीम बदलने की भी सलाह दे डाली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर