वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 4 जून 2026 को दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया। हालांकि वैभव अपने डेब्यू मैच में वो प्रभाव नहीं छोड़ पाए जिसके लिए वो जाने जाते हैं, लेकिन वो जितनी देर तक क्रीज पर रहे इंग्लैंड के गेंदबाजों में खौफ जरूर रहा। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 14 रन की पारी खेली और इस दौरान दो बेहतरीन छक्के लगाए और आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
वैभव ने नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन की पारी खेली। वैभव ने इन दो छक्कों के दम पर आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वैभव अब भारत की तरफ से टी20आई के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नेहरा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर जगह बना ली। नेहरा ने साल 2009 में अपने डेब्यू टी20 मैच में दो छक्के लगाए थे।
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज इशान किशन हैं जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 4 छक्के लगाए थे। वहीं साल 2010 में मुरली विजय ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 छक्के लगाए थे जबकि राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने डेब्यू टी20 मैच में 3 छक्के लगाए थे। राहुल और मुरली विजय इस लिस्ट में एक साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
T20I के डेब्यू मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर
4 छक्का- इशान किशन बनाम इंग्लैंड (2021)
3 छक्का- मुरली विजय बनाम अफगानिस्तान (2010)
3 छक्का- राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड (2011)
3 छक्का- तिलक वर्मा बनाम वेस्टइंडीज (2023)
2 छक्का- आशीष नेहरा बनाम श्रीलंका (2009)
2 छक्का- वैभव सूर्यवंशी बना इंग्लैंड (2026)
बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
