वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। वह मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल कर चुके हैं। इसके बाद अब उनको ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया में लाने की मांग करने लगे हैं। इसी बीच आईपीएल चेयरमैन ने एक बड़ा बयान एक्स पर पोस्ट किया और वैभव को टीम इंडिया में डेब्यू का हकदार बताया है।

बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष और आईपीएल के मौजूदा चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वह टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं और इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को टीम के लिए चुनना काफी उत्साह वाली बात होगी।

अरुण सिंह धूमल ने क्या कहा?

अरुण सिंह धूमल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,”वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के इस सीजन में क्या बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह युवा खिलाड़ी बिल्कुल टीम इंडिया में डेब्यू का हकदार है, जिस तरह से उन्होंने इतनी कम उम्र में परफॉर्म किया। ऐसा कभी-कभी ही होता है जब किसी इतने प्रतिभाशाली और छोटे खिलाड़ी को चुनने का मौका मिलेगा। बिल्कुल वह हकदार हैं कि उनका नाम भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर दर्ज हो।”

क्या अरुण धूमल ने दिया बड़ा हिंट?

अरुण धूमल बीसीसीआई का हिस्सा हैं और वह मौजूदा आईपीएल चेयरमैन भी हैं। उनका यह बयान वैभव के टीम इंडिया में आने का एक बड़ा हिंट भी हो सकता है। धूमल अगर इस बात को कहे रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं तो इसका कोई संकेत भी हो सकता है। उनका यह बयान सेलेक्टर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच सकता है।

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक जलवा बिखेरा है। उन्होंने 4 मैचों की चार पारियों में 200 रन ठोक दिए हैं। वैभव ने 50 के औसत और 266.67 के स्ट्राइक रेट से अभी तक रन बनाए हैं। उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक चार पारियों में दो फिफ्टी लगाई हैं और दोनों बार उन्होंने 15-15 गेंद पर अर्धशतक ठोके हैं। वैभव ने पिछले सीजन भी 7 मैचों में 252 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था।

“बड़े बॉलर्स को जानबूझकर टारगेट करता”: वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान; विराट कोहली ने भी दिया स्पेशल गिफ्ट

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में 200 रन बना चुके हैं। उनकी धुआंधार बैटिंग और खासतौर से दिग्गज गेंदबाजों का चौके-छक्कों से स्वागत चर्चा का विषय है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद पर 78 रन ठोके और विराट कोहली ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट भी दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर