वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2026 में छाया हुआ है। बल्ले से जो धूम इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाई है, उसे देख सभी भारतीय पूर्व क्रिकेटर्स उनके फैन हो चुके हैं। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज जो इस लीग में खेल रहे हैं, वे भी इस बल्लेबाज की सराहना करने से पीछे नहीं हट रहे। वैभव ने इस आईपीएल सीजन सभी धाकड़ गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, मैट हेनरी, कगिसो रबाडा के सामने रन बटोरे हैं। इसको लेकर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है।
“बड़े बॉलर्स को जानबूझकर टारगेट करता”
आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी खुद लगातार यह बात लगातार दोहरा रहे हैं कि वह गेंदबाज को नहीं गेंद को देखते हुए मारते हैं। मगर उन्होंने जिस तरह हर धाकड़ गेंदबाज पर चौके-छक्के लगाए हैं, उसे देख इरफान पठान ने अपनी एक नई थ्योरी बताई है। उन्होंने कहा है कि, “वैभव बड़े बॉलर्स को जानबूझकर टारगेट करता है। इसी बीच हरभजन सिंह उनके वीडियो में आकर कहते हैं कि, “बड़े बॉलर्स कब उनको (वैभव को) टारगेट करेंगे।”
विराट कोहली ने दिया वैभव को खास गिफ्ट
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 के 16वें मैच में सामना हुआ। इस मैच में विराट की आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से धूल चटाई और वैभव ने 26 गेंद पर तूफानी 78 रन ठोक दिए। इस मैच के बाद 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को विराट कोहली ने खास गिफ्ट किया और उनकी कैप पर साइन करते हुए एक खास मैसेज लिखा। विराट ने कैप पर लिखा,”Dear Vaibhav Well Done.” इसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया जिसमें वैभव भी नजर आए।
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक जलवा बिखेरा है। उन्होंने 4 मैचों की चार पारियों में 200 रन ठोक दिए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तब सबसे ज्यादा रन हैं और वह ऑरेंज कैप भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने सीएसके और आरसीबी दोनों के खिलाफ 15-15 गेंद पर अर्धशतक भी जड़ा था। वैभव के नाम अभी तक इस सीजन में 18 चौके और 18 छक्के दर्ज हैं।
IPL 2026 Points Table: राजस्थान-RCB मैच के बाद अंकतालिका; वैभव को मिली ऑरेंज कैप, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स आरसीबी को 6 विकेट से हराकर नंबर 1 पर पॉइंट्स टेबल में काबिज है। जबकि ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के नाम अब हो चुकी है। पर्पल कैप पर भी रवि बिश्नोई का कब्जा बरकरार है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
