भारतीय क्रिकेट में इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा विषय हैं वैभव सूर्यवंशी। 15 साल के इस क्रिकेटर के इंटरनेशनल डेब्यू की हर तरफ से आवाज उठ रही है। मगर इसी बीच एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी भारतीय क्रिकेट फैंस के जहन में होगा जो पिछले पांच साल से अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में चुने गए अभी एक महीना हुआ है लेकिन इस खिलाड़ी को 5 साल से इंतजार हैं।
हम बात कर रहे हैं घरेलू क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा कुल रन बना चुके अभिमन्यू ईश्वरन की। उन्हें 2021 में पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था। उसके बाद से लगातार कई सीरीज में वह टेस्ट टीम के स्क्वाड में चुने गए, मगर आज तक उनका डेब्यू नहीं हो पाया है। पिछले साल शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में भी अभिमन्यू मौजूद थे, मगर इंटरनेशनल कैप का उन्हें अभी भी इंतजार है।
अभिमन्यू ईश्वरन ने बनाए 8 हजार से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन
अभिमन्यू ईश्वरन के घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो वह 113 फर्स्ट क्लास मैचों में 193 पारी खेलकर 8381 रन बना चुके हैं। उनके नाम 27 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा लिस्ट ए में भी उन्होंने 96 मैचों की 94 पारियों में 4107 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 10 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।
टी20 क्रिकेट में भी ईश्वरन के नाम 41 मैचों की 40 पारियों में 1242 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भी 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। कुल 13730 रन घरेलू क्रिकेट में बनाने के बाद भी इस खिलाड़ी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। अभिमन्यू 2024-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, 2025 में इंग्लैंड टूर में भी भारतीय स्क्वाड में शामिल थे। उन्हें अभी तक टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।
अभिमन्यू से पहले 17 भारतीय खिलाड़ियों ने किया टेस्ट डेब्यू
अभिमन्यू ईश्वरन को 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए WTC फाइनल के स्क्वाड में भी बतौर रिजर्व प्लेयर थे। मगर वह अभी भी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और उनसे पहले कुल 17 खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू कर चुके हैं।
उनसे पहले, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, अंशुल कम्बोज और मानव सुतार का टेस्ट डेब्यू हुआ है।
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के करीब!
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अब इंग्लैंड सीरीज में चार मुकाबले बाकी हैं और कम से कम एक मैच में वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। संजू सैमसन आउट ऑफ फॉर्म हैं और अगर उनका फ्लाप शो जारी रहा तो वैभव को तीसरे या चौथे टी20 में मौका मिल सकता है। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सबसे युवा भारतीय डेब्यूटेंट बनने के करीब हैं। अभी वह 16 साल के भी नहीं हुए हैं और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
IND vs ENG: भारत से दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में किए 2 बदलाव, जोफ्रा आर्चर की भी वापसी
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। मेजबान टीम मैनचेस्टर में प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतरेगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
