आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद शानदार थी। टीम ने पहले चारों मैच जीतकर इस सीजन में अपनी दावेदारी को ठोस किया था, लेकिन पिछले दो मैच हारने के बाद टीम की अब एक के बाद एक खामियां नजर आ रही हैं। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 6 में से पांच पारियों में फिफ्टी प्लस की साझेदारी अभी तक की है। मगर टीम का मध्यक्रम बेअसर दिखा है और यही कारण है कि रविवार को केकेआर ने भी राजस्थान रॉयल्स को मात दी। इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी थे और उनका रोते हुए एक वीडियो भी वायरल है।

केकेआर के खिलाफ राजस्थान को वैभव और यशस्वी ने एक बार फिर से फिफ्टी प्लस की साझेदारी करते हुए शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, यह साझेदारी इतनी तेजतर्रार नहीं थी लेकिन असरदार जरूर थी। दोनों ने 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े थे। इसके बाद पूरी टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना पाई। बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन राजस्थान की तरफ से आया और केकेआर ने आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी ने मेहनत बल्ले से की लेकिन टीम जीत नहीं पाई और इस कारण मैच के बाद वह रोते हुए दिखे।

अकेल बैठकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अकेले बैठे सर झुकाए बाउंड्री रोप के पास फूट-फूट कर रो रहे हैं। टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी उनके पास खड़े दिखते हैं और फिर केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का एक साथी उन्हें संभालता है और गले में हाथ डालते हुए शांत करवाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। यह दिखाता है कि 15 वर्षीय वैभव बल्ले से बेरहम हैं लेकिन दिल अभी बच्चों वाला ही है। इससे पहले भी कई बार वैभव को आउट होने के बाद काफी निराश होते हुए देखा गया है।

केकेआर को मिली सीजन की पहली जीत

इस मैच की बात करें तो केकेआर ने छह में से पांच मैच हारने के बाद अब सीजन की पहली जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में बेहतरीन शुरुआत के बाद भी 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 155 रन बनाए। इसके बाद कोलकाता की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने 53 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2026 का मजा फीका: आंकड़े बताते हैं क्यों दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग हो रही बोरिंग

आईपीएल 2026 में लगातार 200+ स्कोर, खिलाड़ियों की इंजरी और ओवरलोडेड क्रिकेट कैलेंडर ने मैचों का रोमांच कम कर दिया है। क्या IPL अब सच में बोरिंग हो रहा है? जानिए पूरी वजह। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर