आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। 11 गेंद पर 8 रन बनाकर 15 वर्षीय सूर्यवंशी फ्लाप साबित हुए, लेकिन 8 रन की पारी में भी उन्होंने कमाल कर दिया। वैभव ने आईपीएल में अपने 500 रन इस पारी में पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। जबकि गेंद के लिहाज से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 500 रन भी पूरे किए। उनकी यह 14वें आईपीएल मैच की 14वीं पारी है जिसमें यह मुकाम हासिल किया।
वैभव सूर्यवंशी ने यह दो रिकॉर्ड बनाकर कई धाकड़ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है। दोनों रिकॉर्ड मिलाकर उन्होंने कुल 8 स्टार खिलाड़ियों को पछाड़ा है। सबसे तेज 500 आईपीएल रन के मामले में वह मैक्सवेल, प्रियांश आर्या, वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले। वहीं सबसे युवा 500 रन बनाने के मामले में उन्होंने संजू सैमसन, इशान किशन और ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा।
IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंद के हिसाब से)
- वैभव सूर्यवंशी: 227 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल: 260 गेंद
- प्रियांश आर्या: 278 गेंद
- वीरेंद्र सहवाग: 280 गेंद
- नमन धीर: 283 गेंद
IPL में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी: 15 साल 26 दिन
- पृथ्वी शॉ: 19 साल 164 दिन
- संजू सैमसन: 19 साल 195 दिन
- ऋषभ पंत: 19 साल 220 दिन
- इशान किशन: 19 साल 295 दिन
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 19वें सीजन में अभी तक 7 मैचों की सात पारियों में 254 रन बना लिए हैं। वह इस मैच में पहली पारी के बाद तक सीजन के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। उन्होंने इस सीजन 36.29 की औसत और 220.87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 26 चौके और 20 छक्के जड़े हैं।
वैभव सूर्यवंशी फ्लाप, IPL में पहली बार खेला मेडन ओवर; मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने तोड़ी RR की कमर
आईपीएल 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद पर सिर्फ 8 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। उन्होंने मेडन ओवर भी खेला और लगातार 9 गेंद डॉट खेलीं। मोहसिन और मोहम्मद शमी ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
