इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले/वाली भारतीय पुरुष क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर नंबर 1 पर हैं। अगर ओवरऑल भारतीय क्रिकेट (महिला एवं पुरुष) की बात करें तो भारत की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वैभव सूर्यवंशी को अगर पहली बार आगामी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया, तो वह इतिहास रच सकते हैं।

फिलहाल सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू के भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो शेफाली के अलावा महिला क्रिकेटरों में मिताली राज, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। जबकि भारतीय पुरुष क्रिकेटरों में सचिन के अलावा, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, पृथ्वी शॉ जैसे नाम मौजूद हैं। आइए नजर डालते हैं भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले/वाली क्रिकेटरों की लिस्ट:-

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू (भारतीय)

खिलाड़ीउम्रफॉर्मेटखिलाफसाल
शेफाली वर्मा15 साल 283 दिनटी20 इंटरनेशनलसाउथ अफ्रीका2019
सचिन तेंदुलकर 16 साल 205 दिनटेस्टपाकिस्तान1989
जेमिमा रोड्रिग्स17 साल 130 दिनटी20 इंटरनेशनलसाउथ अफ्रीका 2018
पार्थिव पटेल17 साल 153 दिनटेस्टइंग्लैंड2002
मिताली राज17 साल 205 दिनODIआयरलैंड1999
स्मृति मंधाना17 साल 261 दिनटी20 इंटरनेशनलबांग्लादेश2013
हरभजन सिंह17 साल 265 दिनटेस्टऑस्ट्रेलिया1998
पृथ्वी शॉ18 साल 165 दिनटेस्टवेस्टइंडीज2018

वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाते हुए जलवा बिखेरा था। अब उनकी टीम इंडिया में एंट्री की खबरें हैं। वह आईपीएल 2026 से एक दिन पहले ही 15 साल के पूरे हुए थे। अब वह इस साल अगर डेब्यू करते हैं तो सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप विनर भी बने थे।

सचिन नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी नहीं छोड़ पाएंगे पीछे

सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी भी नहीं तोड़ पाएंगे। एक खिलाड़ी ने 14 साल में ही ऐसा कर लिया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर