वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 81 रन की पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वैभव की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया और वो पुरुष क्रिकेट में भारत की तरफ से किसी भी प्रारूप में सबसे कम उम्र प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही नहीं वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और वो सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी बने।
वैभव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में पुरुष क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले बल्लेबाज पहले सचिन तेंदुलकर थे। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 17 साल 112 दिन की उम्र में ये कमाल किया था, लेकिन वैभव ने ऐसा कमाल अब 15 साल 121 दिन की उम्र में कर दिया और सचिन को पीछे छोड़ दिया। वहीं वैभव टी20आई में सबसे कम उम्र में ये खिताब जीतने वाले भारतीय भी बने साथ ही साथ वो प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी बने। वैसे टेस्ट और वनडे में अब भी सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज है।
भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर
T20I – वैभव सूर्यवंशी (15 साल 121 दिन)
TEST – सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन)
ODI – सचिन तेंदुलकर (17 साल 225 दिन)
भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (पुरुष)
15 साल 121 दिन – वैभव सूर्यवंशी (बनाम जिम्बाब्वे)
17 साल 112 दिन – सचिन तेंदुलकर (बनाम इंग्लैंड)
18 साल 295 दिन – रवि शास्त्री (बनाम न्यूजीलैंड)
18 साल 300 दिन – युवराज सिंह (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
18 साल 331 दिन – पृथ्वी शॉ (बनाम वेस्टइंडीज)
वैभव का जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा और वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वैभव ने 3 मैचों में 196.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 77 गेंदों पर कुल 151 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहे और उनका बेस्ट स्कोर 81 रन रहा। वैभव ने इन मैचों में 15 चौके और 9 छक्के भी लगाए। वैभव को तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला और ये टी20आई में उनका पहला खिताब था।
इशान ने तोड़ा बाबर का रिकॉर्ड, अभिषेक नंबर 3; एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
इशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान कुल 11 बाउंड्रीज लगाए और इसके दम पर वो एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में बाबर आजम से आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
