भारत के स्टार टी20 बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दूसरे टी20 मुकाबले में जोरदार शुरुआत तो जरूर की, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव ने इस मैच में भी लय पकड़ लिया था, लेकिन पुल शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। वैभव बेशक सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बैटर महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गए।
वैभव ने तोड़ा जयवर्धने का रिकॉर्ड
वैभव ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 222.22 का रहा। इस पारी के दम पर उन्होंने महेला का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वैभव टी20आई क्रिकेट की पहली पांच पारियों में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि महेला दूसरे नंबर पर खिसक गए।
वैभव ने अब तक खेले 5 टी20आई मैचों में 211.32 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है जबकि महेला ने अपने पहले 5 टी20आई मैचों में 201.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने टी20आई में अपने पहले 5 मैचों में 235.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मोहम्मद अशरफुल हैं जिन्होंने 201.67 की जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद रिचर्ज लेवी ने 200.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
पहले 5 T20I मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)
235.09 – युवराज सिंह
211.32 – वैभव सूर्यवंशी
201.82 – महेला जयवर्धने
201.67 – मोहम्मद अशरफुल
200.00 – रिचर्ड लेवी
अभिषेक हैं इशान से आगे, सूर्या टॉप पर; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में बाउंड्रीज से 500+ रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यां हैं जबकि अभिषेक शर्मा इशान किशन से इस लिस्ट में आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
