वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपना कद इतना ऊंचा बना लिया है कि वह जहां भी जाते हैं सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करके इतिहास रचने वाले बॉस बेबी का आगाज जहां खास नहीं रहा। वहीं उसके बाद वह विंबलडन फाइनल में पहुंचकर चर्चा में आ गए। वैभव सूर्यवंशी का लुक बेहद खास था और अभिषेक शर्मा व युवराज सिंह के साथ वह काफी बातें करते दिखे।
इस दौरान उन्होंने अपने कपड़ों और लुक के पीछे का राज भी बताया। विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान काल सूट, टाई और ब्लैक चश्मा लगा रखा था। उनका लुक बेहतरीन था और वह एक मैच्योर पर्सन लग रहे थे। उनसे इस दौरान उनके लुक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि किस साथी क्रिकेटर ने उनको कपड़े दिलाए।
किसने वैभव के लिए मंगवाए कपड़े?
वैभव सूर्यवंशी से जब उनके फैशन डिजाइन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया,”नहीं नहीं मैंने कुछ किया नहीं। जल्दी-जल्दी में जो मिला मुझे, मैं डालकर (पहनकर) आ गया। मैंने अभिषेक भैया (अभिषेक शर्मा) से अरेंज करवाया।” इसके बाद वैभव ने अपने पसंदीदा टेनिस प्लेयर की बात करते हुए राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच का नाम लिया। इसके अलावा वैभव ने यानिक सिनर की तारीफ की। उन्होंने मैच से पहले ही सिनर का नाम विनर के लिए प्रेडिक्ट कर दिया था।
युवराज सिंह को बताया अपना आइडियल
वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान दिग्गज युवराज सिंह से मुलाकात भी की। उन्होंने युवी को अपना आइडियल बताते हुए कहा, ‘युवी पाजी भी मेरे आइडल हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में बहुत सारी बातें बताईं। उन्होंने खेल के मेंटल साइड, प्रेशर को कैसे हैंडल करें और खुद पर विश्वास करने के महत्व के बारे में बात की। उनके जैसे किसी से इतना कुछ सीखना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि यह मेरे आगे के करियर में मेरी बहुत मदद करेगा।’
जिम्बाब्वे सीरीज में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
अब वैभव सूर्यवंशी 23 जुलाई से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चर्चा में रहेंगे। इन तीनों मैच में वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इस दौरे के लिए संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड में तीन मैचों में फ्लाप होने के बाद वैभव के पास इंटरनेशनल स्टेज पर चमक बिखेरने का मौका होगा।
“गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी, उन्हें ही वह खिलाना चाहते”: भारतीय क्रिकेटर का हेड कोच पर निशाना
भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं। उसी बीच टीम की बैक टू बैक दो टी20 सीरीज में शर्मनाक हार ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर पर फेवरिटिज्म के आरोप लगाए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
