आईपीएल 2026 के बाद अब क्रिकेट जगत के दिग्गज अपना-अपना एनालिसिस बता रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कई मायनों में बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया है। उन्होंने बेस्ट ओपनर, बेस्ट फिनिशर, बेस्ट पारी, बेस्ट बॉलर समेत कई कैटेगरी में खिलाड़ी चुने हैं। वैभव सूर्यवंशी को बेस्ट ओपनर और राजस्थान के ही एक खिलाड़ी को उन्होंने बेस्ट फिनिशर के तौर पर चुना है।

आकाश चोपड़ा ने एक्स हैंडल पर मंगलवार (2 जून 2026) की सुबह एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों का अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर चयन किया। उन्होंने बेस्ट पारी, बेस्ट ओपनर, बेस्ट बॉलिंग स्पेल, बेस्ट मिडिल ऑर्डर बैटर, बेस्ट फिनिशर, बेस्ट फास्ट बॉलर और बेस्ट स्पिन बॉलर चुने।

आइए एक-एक करके जानते हैं कि कौन किस कैटेगरी में शामिल है?

IPL 2026 की बेस्ट पारी

आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल की 67 गेंद पर नाबाद 152 रन की पारी को इस सीजन की बेस्ट इनिंग बताया। आईपीएल इतिहास में यह किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। वह आईपीएल में 150 का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने कहा विराट, शुभमन और वैभव की कई पारियां थीं लेकिन बेस्ट पारी राहुल की थी।

IPL 2026 का बेस्ट बॉलिंग स्पेल

भारतीय दिग्गज ने मोहसिन खान के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खोले गए पंजे को बेस्ट बॉलिंग स्पेल बताया। उन्होंने कहा कि भुवी और हेजलवुड के भी कई शानदार स्पेल थे, लेकिन पांच विकेट को उन्होंने आईपीएल मैच में तवज्जो दी। लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन ने राजस्थान के खिलाफ लीग मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

IPL 2026 का बेस्ट ओपनर

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वह पूरे सीजन अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरते रहे। उन्होंने एक सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के भी लगाए। इसी कारण आकाश चोपड़ा ने बिना किसी सस्पेंस के वैभव को सीजन का बेस्ट ओपनर चुना।

IPL 2026 का बेस्ट मिडिल ऑर्डर बैटर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में 624 रन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को आकाश ने सीजन का बेस्ट मिडिल ऑर्डर बैटर चुना है। क्लासेन ने पूरे सीजन हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर का बोझ संभाला है। चोपड़ा ने कहा, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर भी रेस में थे लेकिन हेनरिक क्लासेन ही बेस्ट रहेंगे।

IPL 2026 का बेस्ट फिनिशर

आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स के डोनोवन फरेरा को आईपीएल 2026 का बेस्ट फिनिशर चुना। उनका स्ट्राइक रेट करीब 180 का रहा। उन्होंने क्वालिफायर 2 में भी 11 गेंद पर 38 रन बनाकर स्कोर 200 पार पहुंचाया था। यही कारण है कि उनकी शानदार हिटिंग एबिलिटी की वजह से फरेरा को चोपड़ा ने सीजन का बेस्ट फिनिशर बताया।

IPL 2026 का बेस्ट फास्ट बॉलर

भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट लेकर इस सीजन सबका दिल जीतने में कामयाब रहे। वह एक विकेट से पर्पल कैप से पीछे रहे लेकिन उन्होंने बेहतरीन इकॉनमी से गेंदबाजी की। आकाश चोपड़ा ने उन्हें सीजन का बेस्ट पेसर चुना और कहा कि उन्होंने अलग-अलग फेज में अलग-अलग मैदानों पर गेंदबाजी करके विकेट लिए और किफायती रहे।

IPL 2026 का बेस्ट स्पिन बॉलर

आकाश चोपड़ा ने अपने खास सेलेक्शन की इस आखिरी कैटेगरी में राशिद खान को सीजन का बेस्ट स्पिनर चुना। राशिद ने पूरे आईपीएल 2026 में 17 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए। वह टॉप 10 में एकमात्र स्पिनर रहे जिसने सबसे ज्यादा विकेट इस सीजन रहे। यही कारण है कि भारतीय कमेंटेटर ने भी उन्हें सीजन का बेस्ट स्पिनर चुना।

वैभव-कोहली ओपनर, इशान किशन नंबर 3, अभिषेक शर्मा बाहर; देखें IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

IPL 2026 Team of the Tournament में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी बतौर ओपनर शामिल हैं। वहीं अभिषेक शर्मा को इस टीम में जगह नहीं मिली है। देखें कौन से खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बने:-