वैभव सूर्यवंशी…एक ऐसा नाम जो आईपीएल 2026 के दौरान हर क्रिकेट फैन, क्रिकेट एक्सपर्ट और क्रिकेट एनालिस्ट की जुबां पर रहा। वैभव ने जिस भीषण अंदाज में अपना खेल दिखाया, उसके बाद हर जगह चर्चा सिर्फ इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की ही होने लगी। उन्होंने पहले 14 मैचों में ही 583 रन ठोके और कई जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी बैटिंग पर एनालिसिस करते हुए यह समझ आया कि वैभव को पेस पसंद है।

वैभव सूर्यवंशी vs तेज गेंदबाज (IPL 2026)

वैभव सूर्यवंशी ने लीग स्टेज के दौरान आईपीएल 2026 में बनाए हैं 583 रन जिसमें से 478 रन उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ बनाए हैं। वैभव का पेसर्स के खिलाफ औसत 43.45 और स्ट्राइक रेट 235.46 का रहा है। वैभव ने पूरे सीजन अभी तक 53 छक्के लगाए हैं जिसमें से 42 छक्के उनके पेस के खिलाफ आए हैं। 50 में से 42 चौके भी सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाजी के खिलाफ ही लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी vs स्पिन गेंदबाज (IPL 2026)

वैभव सूर्यवंशी ने वहीं स्पिनर्स के खिलाफ पूरे सीजन अभी तक 105 रन ही बनाए हैं जिसमें उनका औसत करीब 35 का रहा है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी वैभव का स्ट्राइक रेट 218.75 का है जो बेहतरीन है। उन्होंने इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ हालांकि गेंदें कम खेली हैं लेकिन फिर भी 11 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। यानी 105 में से 98 रन बाउंड्री में ही आए हैं।

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में पॉवरप्ले में प्रदर्शन

  • रन: 430
  • औसत: 61.42
  • स्ट्राइक रेट: 231.18
  • छक्के: 37

मध्य के ओवर्स में भी वैभव का तूफान जारी…

वैभव सूर्यवंशी की पारी अक्सर शुरुआती 6,7 ओवर की होती है लेकिन उतनी देर में ही विरोधी गेंदबाजों का काम-तमाम हो जाता है। मगर मध्य के ओवर्स में भी जब वह टिकते हैं तो उनका जवाब नहीं है। आईपीएल 2026 में वैभव ने एक शतक और एक 90 प्लस रन की पारी खेली है। इस दौरान मिडिल ओवर्स में भी उनका स्ट्राइक रेट 235.38 का रहा है। उन्होंमे मिडिल ओवर्स में भी इस सीजन अभी तक 16 छक्के लगाए हैं।

44 गेंदबाजों का किया सामना, 31 पर लगाए छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा, पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट, लुंगी एनगिडी समेत कई वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने किसी को भी नहीं बख्शा और छक्का जरूर लगाया। पूरे सीजन वैभव ने लीग स्टेज में कुल 44 गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने इस दौरान 31 गेंदबाजों पर छक्का जरूर लगाया।

इसमें ज्यादातर पेसर थे लेकिन उनका खेल ही ऐसा है कि जब तक स्पिन आती है वह अपना काम करके जा चुके होते हैं। वहीं मोहसिन खान जैसा भी एक तेज गेंदबाज रहा जिनके खिलाफ वैभव 12 गेंद पर एक भी चौका तक नहीं लगा पाए और दो बार आउट हुए।

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद पर बनाए 53 रन, 8 छक्के और 1 चौके से मचाया तहलका; पीटरसन ने शेयर किया VIDEO

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के दौरान लगातार सुर्खियों में हैं। आईपीएल प्लेऑफ से पहले वह एक अन्य मैच खेलते दिखे जहां उन्होंने 10 गेंद में ही ताबड़तोड़ पचासा ठोका, जिसमें 8 छक्के और एक चौका शामिल था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर