एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। पूरन ने इस मैच में अपना शतक 31 गेंदों पर पूरा किया और इन तीनों दिग्गजों से टी20 क्रिकेट में कम गेंदों पर शतक लगाने के मामले में आगे निकल गए।

निकोलस पूरन ने तोड़ा वैभव, अभिषेक, पंत का रिकॉर्ड

निकोलस पूरन ने एमआई न्यूयॉर्क के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ अपना शतक 31 गेंदों पर पूरा किया और इस मैच में 33 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली। पूरन ने अपनी पारी के दौरान 13 छक्के और 5 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 321.21 का रहा। पूरन की इस पारी के दम पर इस टीम ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 31 गेंदों पर शतक लगातर पूरन ने एक साथ वैभव, अभिषेक, पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव, अभिषेक और ऋषभ पंत ने टी20 क्रिकेट में 32-32 गेंदों पर शतक लगाने का कमाल किया है, लेकिन पूरन ने ऐसा 31 गेंदों पर किया और इन तीनों से आगे निकल गए। वहीं पूरन ने उर्विल पटेल की बराबरी कर ली जिन्होंने 31 गेंदों पर टी20 प्रारूप में शतक लगाया था। निकोलस पूरन अब टी20 में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उर्विल पटेल के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर आ गए। तो वहीं वैभव, अभिषेक और पंत इस लिस्ट में छठे नंबर पर एक साथ मौजूद हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

प्लेयरगेंदमैचवेन्यूसाल
साहिल चौहान27एस्टोनिया बनाम साइप्रसएपिसकोपी2024
उर्विल पटेल28गुजरात बनाम त्रिपुराइंदौर2024
अभिषेक शर्मा28पंजाब बनाम मेघालयसौराष्ट्र2024
मुहम्मद फहद29तुर्की बनाम बुल्गारियासोफिया2025
क्रिस गेल30आरसीबी बनाम पूणे वॉरियर्सबेंगलुरु2013
उर्विल पटेल31गुजरात बनाम सर्विसेजहैदराबाद2025
निकोलस पूरन31एमआई न्यूयॉर्क बनाम वॉशिंगटन फ्रीडमऑकलैंड2026
ऋषभ पंत32दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेशदिल्ली2018
वैभव सूर्यवंशी32इंडिया ए बनाम यूएईदोहा2025
अभिषेक शर्मा32पंजाब बनाम बंगालहैदराबाद2025

रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ नंबर 5, टॉप पर रहे ये दोनों; आकाश चोपड़ा ने चुनी 6 बेस्ट कप्तान-कोच की जोड़ी

आकाश चोपड़ा ने टॉप-6 बेस्ट कोच और कप्तान की जोड़ी का चयन किया जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को 5वें स्थान पर रखा जबकि पहले नंबर पर उन्होंने इस जोड़ी को जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)