श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 26 जून को खेलना है जिसकी शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 6.00 बजे से होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत जीत के करना चाहेगी और भारत के लिए ऐसा करना ज्यादा कठिन भी नहीं होगा। हालांकि आयरलैंड अपने घर में खेल रही है ऐसे में ये टीम चुनौती तो पेश जरूर करेगी और इसके लिए भारत को एक बेहद मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना होगा।
प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं 3 तेज गेंदबाज
आयरलैंड में गेंदबाजों को पिच से काफी स्विंग मिलती है और इसके लिए टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरे। ऐसे में इस बात की संभावना है कि भारत तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। भारत की प्लेइंग इलेवन में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा हो सकते हैं जबकि मोहम्मद सिराज या प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। हर्षित निचले क्रम पर भारत के लिए बल्लेबाजी विकल्प भी उपलब्ध करवाते हैं और उनके टीम में रहने से भारतीय बल्लेबाजी को और गहराई मिल सकती है।
अभिषेक-वैभव कर सकते हैं पारी की शुरुआत
भारत के लिए पारी की शुरुआत कौन करेगा इस पर सबकी नजर रहने वाली है। भारत अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका देता तो इस स्थिति में वो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वैभव-अभिषेक अगर पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। हालांकि तीसरे नंबर पर इशान किशन भी खेल सकते हैं और अगर इशान तीसरे नंबर पर आते हैं तो फिर संजू 5वें नंबर पर नजर आ सकते हैं। वहीं अगर संजू तीसरे नंबर पर आते हैं तो फिर इशान 5वें स्थान पर खेल सकते हैं।
श्रेयस अय्यर होंगे नंबर 4
कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर खेलेंगे और वो टी20 में इसी नंबर पर ज्यादातर खेलते हैं। तिलक वर्मा को छठे स्थान पर बैटिंग क्रम में रखा जा सकता है तो वहीं शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में होंगे। टीम में अक्षर पटेल के रूप में स्पिन ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है। टीम में मुख्य रूप से चार गेंदबाजों हैं और पांचवें गेंदबाज की कमी को शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा पूरी कर सकते हैं। ये तीनों मिलकर 4 ओवर का कोटा पूरा कर सकते हैं। आयरलैंड की पिच को देखते हुए टीम में अक्षर मुख्य स्पिनर हैं। अभिषेक भी एक-दो ओवर फेंक सकते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/प्रिंस यादव।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
134 छक्के, 116 चौके, 670 गेंदों पर 1477 रन, स्ट्राइक रेट 220 के पार; वैभव सूर्यवंशी अब आयरलैंड में धूम मचाने को तैयार
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर अब तक लाजवाब रहा है जिसमें उन्होंने अब तक 220 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वैभव ने टी20 प्रारूप में अब तक चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वो आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के लिए तैयार हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
