IND vs ENG 3rd T20 Match Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले के एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जबकि भारतीय टीम की अंतिम 11 पर सस्पेंस बना हुआ है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव नजर आ रहा है। जबकि वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मैच भी मिल सकता है।

वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर में डेब्यू किया था और संजू सैमसन को बाहर रखा गया था। अब तीसरे मुकाबले में भी भारतीय बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरे मैच के विलेन बने रवि बिश्नोई की जगह एक अतिरिक्त पेसर के तौर पर प्रिंस यादव की एंट्री हो सकती है। ओपनिंग में एक बार फिर से वैभव और अभिषेक की जोड़ी नजर आ सकती है। इशान किशन ही नंबर तीन की जिम्मेदारी विकेटकीपिंग के साथ संभाल सकते हैं।

तिलक वर्मा हो सकते तीसरे स्पिनर

तिलक वर्मा ने हाल ही में अपनी कप्तानी में ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया ए के लिए लगातार गेंदबाजी की थी। वह भारतीय कॉम्बिनेशन में भी तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर हैं टीम में लेकिन वह आयरलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद ही बाहर किए गए थे। अब देखना होगा कि उनकी वापसी होती है या तिलक तीसरे स्पिनर की भूमिका निभाते हैं। कुल मिलाकर रवि बिश्नोई का बाहर होना तय मान सकते हैं।

तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

भारत की वनडे टीम में बदलाव, 2 साल बाद लौटने को तैयार यह खिलाड़ी; दो विश्व कप जीत का भी रहा हिस्सा

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में अब बदलाव हो गया है। नितीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए और दो साल बाद एक खिलाड़ी की वापसी हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर