भारतीय टी20 क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इस सीरीज के तीनों मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इस सीरीज को जीतने की दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड में जिस तरह से भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा था उसके बाद तो ऐसा लग रहा है कि जिम्बाब्वे की टीम अपनी धरती पर टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दे सकती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे और वो तीन मैचों में किस तरह की रणनीति बनाते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी साथ ही भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरता है ये भी देखना दिलचस्प होगा। वैसे इस टी20 सीरीज के लिए भारत की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी इसका चयन AI (गूगल जेमिनी) ने किया। एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इस टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को शामिल नहीं किया।
वैभव-अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत
एआई ने जिस संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें ओपनर के रूप मे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को टीम में टीम में जगह दी। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए थे ऐसे में उनके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। एआई ने बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर इशान किशन, चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर तो वहीं तिलक वर्मा को 5वें स्थान पर जगह दी जो टीम के उप-कप्तान भी हैं।
फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह
एआई ने बैटिंग क्रम में ऑलराउंडर शिवम दुबे को छठे नंबर पर रखा जबकि फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह को टीम में जगह दी और उन्हें 7वें स्थान पर जगह दी। एआई के मुताबिक प्लेइंग इलेवन में अन्य ऑलराउंडर के रूप में हर्ष दुबे या फिर सूर्यांश शेडगे में से किसी एक को जगह दी जा सकती है जबकि स्पिनर के रूप में टीम में रवि बिश्नोई हो सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में टीम में मयंक यादव हो सकते हैं जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव में से कोई एक अंतिम ग्यारह में शामिल किए जा सकते हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर/प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
भारत-जिम्बाब्वे 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम जिम्बाब्वे- पहला टी20 मैच- 23 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4.30 बजे
भारत बनाम जिम्बाब्वे- दूसरा टी20 मैच- 25 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4.30 बजे
भारत बनाम जिम्बाब्वे- तीसरा टी20 मैच- 26 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4.30 बजे
वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य-यशवर्धन ओपनर, इन्हें भी मौका; श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
इंडिया अंडर 19 टीम श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत 20 जुलाई से होगी। इस टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
