भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में 13 से 17 सितंबर तक तीन मैचों की टी20 सीरीज नई दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में खेलने उतरेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हुए संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। साथ ही अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में फिर ओपनिंग जोड़ी क्या होगी, इस पर घमासान छिड़ गया है।
अगर आंकड़ों की बात करें तो अभिषेक और वैभव की जोड़ी भी पिछली पांच पारियों में एक बार भी 30 रन की ओपनिंग साझेदारी नहीं कर पाई है। जबकि अभिषेक शर्मा का हालिया फॉर्मे भी पिछली 6 पारियों से बेहद खराब है। अगर वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो इंग्लैंड में पहले दो मैच में फ्लाप होने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।
संजू सैमसन का भी फॉर्म वर्ल्ड कप और आईपीएल के बाद खास नहीं रहा। आयरलैंड सीरीज में फ्लाप होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी20 में उनका बल्ला नहीं चला था। इसके बाद वह अगले तीन मैचों के लिए टीम से ड्रॉप हो गए थे। आखिरी मैच में उनकी वापसी हुई लेकिन वह फिर से खास कमाल नहीं दिखा सके और 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी संजू सैमसन को मौका नहीं मिला था। ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल है कि वैभव-अभिषेक या वैभव-संजू कौन सी जोड़ी ओपनिंग करेगी? वैभव का हालिया फॉर्म फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के ऊपर भारी नजर आ रहा है।
क्या कहते हैं पिछली पांच पारियों के आंकड़े?
वैभव सूर्यवंशी का पिछले 5 T20I में प्रदर्शन
- 7 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 13 रन
- 9 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 15 रन
- 23 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 50 रन
- 25 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 20 रन
- 26 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 81 रन
अभिषेक शर्मा का पिछले 5 T20I में प्रदर्शन
- 9 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 16 रन
- 11 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 3 रन
- 23 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 1 रन
- 25 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 8 रन
- 26 जुलाई 2026 बनाम जिम्बाब्वे: 2 रन
संजू सैमसन का पिछले 5 T20I में प्रदर्शन
- 11 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 27 रन
- 1 जुलाई 2026 बनाम इंग्लैंड: 1 रन
- 28 जून 2026 बनाम आयरलैंड: 0 रन
- 26 जून 2026 बनाम आयरलैंड: 5 रन
- 8 मार्च 2026 बनाम न्यूजीलैंड: 89 रन (टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल)
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी का ओपनिंग रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो दोनों ने अब तक 6 मैचों में ओपनिंग की है। वैभव ने अपने सभी इंटरनेशनल मैचों में अब तक ओपनिंग अभिषेक के साथ ही की है। दोनों ने 6 पारियों में कुल 149 रन जोड़े हैं। पिछली पांच पारियों में एक बार भी यह जोड़ी 23 रन से ज्यादा की साझेदाी नहीं कर पाई है। दोनों के बीच ओपनिंग पार्टनरशिप के आंकडे़ इस प्रकार हैं:-
- बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20: 50 रन
- बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20: 23 रन
- बनाम इंग्लैंड, चौथा टी20: 23 रन
- बनाम जिम्बाब्वे, पहला टी20: 23 रन
- बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा टी20: 10 रन
- बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा टी20: 20 रन
वहीं अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के आंकड़े शानदार रहे हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाने में इस जोड़ी का अहम योगदान था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से लगातार इस जोड़ी ने भारतीय सलामी क्रम को संभाला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद अभिषेक और संजू ने भारत की सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी को संभाला था। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कई बदलाव हुए लेकिन विश्व कप के बीच अचानक फिर से इस जोड़ी की वापसी हुई और भारत चैंपियन बना।
अब सभी आंकड़े सामने हैं और भारतीय टीम अफगानिस्तान सीरीज में किस जोड़ी के साथ उतरती है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द होगा। आगामी एशियाई खेलों में भी यही घमासान हो सकता है। ऐसे में तीन में से जिस खिलाड़ी का भी फॉर्म डगमगाया, उसकी जगह खतरे में पड़ सकती है।
संजू की वापसी, हार्दिक बाहर, बुमराह समेत 4 अनफिट खिलाड़ियों का चयन, अफगानिस्तान से T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 1 सितंबर को हो गया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई। प्रभसिमरन सिंह और रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
