आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। आखिरकार इस राउंड के अंतिम दिन चौथी टीम प्लेऑफ के लिए फाइनल हुई और राजस्थान रॉयल्स ने टॉप 4 में जगह बनाई। अब पहले 70 मैचों के बाद सामने आई एनालिसिसि और टीम बैलेंस व प्रदर्शन को देखते हुए कई धाकड़ खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेइंग 11 में जगह मिली है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।
जबकि आईपीएल के पिछले कुछ सालों में सबसे सफल कप्तान में से एक रहे श्रेयस अय्यर को टीम में बतौर बल्लेबाज जगह मिली है। उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है और कप्तानी नंबर 1 पर मौजूद डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास है। इसके अलावा विराट कोहली, संजू सैमसन इस टीम में जगह नहीं बना पाई। अगर ओपनिंग की बात की जाए तो वैभव और अभिषेक की जोड़ी ज्यादा विध्वंसक साबित हो सकती है।
IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद बेस्ट प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पंड्या, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद सिराज/साई सुदर्शन
इस बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव जनसत्ता द्वारा खिलाड़ियों के पहले 14 मैचों में प्रदर्शन, उसकी अहमियत और टीम बैलेंस के आधार पर हुआ है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 14 पारियों में अभी तक 583 रन बनाए हैं और वह ओपनिंग के लिए साई सुदर्शन, विराट कोहली और शुभमन गिल से आगे रहे। जबकि अभिषेक शर्मा को भी उनकी हिटिंग एबिलिटी के कारण बतौर ओपनर चुना गया है।
इशान किशन का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन
इशान किशन ने लगातार वापसी के बाद से टीम इंडिया के लिए फिर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर 3 पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अभी तक इस सीजन 14 पारियों में 569 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर चुने गए लेकिन सिर्फ बतौर बल्लेबाज। नंबर 5 के लिए रजत पाटीदार को उनकी छक्के लगाने की क्षमता और कैप्टेंसी स्किल के लिए चुना गया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन हैं जो मध्यक्रम में कहीं भी आकर गेम का रुख बदल सकते हैं। उनके नाम 14 पारियों में 606 रन दर्ज हैं।
क्रुणाल पंड्या ने बतौर स्पिन ऑलराउंडर बाजी मारी है। इस सीजन उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया। इसके बाद राशिद खान भी बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार की पेस तिगड़ी इस टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण संभाल रही है। भुवी और रबाडा ने इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा 24-24 विकेट लिए हैं। जबकि आर्चर 21 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: दो पीढ़ियां, दो दौर और एक जैसी दीवानगी; क्या मिल गया भारत को नया सचिन?
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों को धूल चटा दी है। अब यही कारण है कि उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर के शुरुआती करियर से हो रही है। पर सवाल यह है कि क्या , “अगला सचिन” या सिर्फ वैभव सूर्यवंशी? सही विशेषण क्या है:- (पढ़ें पूरी खबर)
