भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई 2026 को हरारे में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर संशय बना हुआ है। पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में दो पेस ऑलराउंडर शामिल किए हैं। साथ ही दो स्पिनर्स को मौका दिया है।

आकाश चोपड़ा ने यह कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को ही तीनों मुकाबलों में ओपनिंग करनी चाहिए। वहीं उन्होंने शिवम दुबे के साथ सूर्यांश शेडगे को टीम में चुना है। इसके अलावा हर्ष दुबे और रवि बिश्नोई दोनों को उन्होंने टीम में जगह दी है। साथ ही प्रिंस यादव के साथ बतौर पसर आकाश ने मयंक यादव को चुना है। उन्होंने यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहले मैच में डेब्यू का दावेदार नहीं बताया है।

अभिषेक-वैभव करेंगे ओपनिंग

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी इस सीरीज के सभी तीन मैचों में पारी की शुरुआत करती नजर आएगी। आकाश चोपड़ा ने भी तीनों मैचों के लिए वैभव से ओपनिंग करवाने की बात कही है। संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। वैभव पहली बार बतौर फुल टाइम ओपनर टीम के साथ शामिल रहेंगे। प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका मिल पाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

आकाश चोपड़ा की टीम में अभिषेक, वैभव, इशान टॉप 3 के रूप में मौजूद हैं। उसके बाद नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर, नंबर 5 पर तिलक वर्मा और नंबर 6 पर शिवम दुबे और नंबर 7 पर सूर्यांश शेडगे शामिल हैं। रिंकू सिंह को उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में नहीं चुना है। 8वें नंबर पर उनकी टीम में हर्ष दुबे नजर आ रहे हैं। इसके बाद प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और मयंक यादव के नाम हैं।

पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा।

अभिषेक, सैमसन, कोहली समेत 22 भारतीयों ने जिम्बाब्वे में किया T20 डेब्यू, 4 नए खिलाड़ियों का जुड़ सकता नाम

भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के दौरे का आगाज करेगी। इस दौरे पर चार नए भारतीय खिलाड़ी अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इससे पहले विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे में अपना टी20 डेब्यू किया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर