दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इस सीजन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम का सामना नॉर्थ-ईस्ट जोन से साथ होगा जिसकी कप्तानी रोंगसेन जोनाथन करेंगे। वहीं इस सीजन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन का सामना कन्हैया वधावन की कप्तानी वाली नॉर्थ जोन के साथ होगा।
इस सीजन में होने वाले पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम जब नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तब इशान किशन चाहेंगे कि सीजन का आगाज उनकी टीम जीत के साथ करे। ईस्ट जोन की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है जिसमें कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में एक्शन में नजर आएंगे जो ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वैभव-अभिमन्यु कर सकते हैं पारी की शुरुआत
नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ बात अगर ईस्ट जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन की करें तो पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन कर सकते हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर सुदीप कुमार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम के कप्तान इशान किशन बैटिंग क्रम में चौथे स्थान पर हो सकते हैं जबकि विराट सिंह चौथे नंबर पर खेल सकते हैं। इसके बाद यानी 5वें स्थान पर शुभ्रांशु सेनापति खेल सकते हैं जो मध्यक्रम के तगड़े बल्लेबाज माने जाते हैं।
शमी, मुकेश कुमार को मिल सकता है मौका
ईस्ट जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन में शाहबाज अहमद छठे नंबर पर खेल सकते हैं जो एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ स्पिन विकल्प भी टीम के लिए उपलब्ध करवाते हैं तो वहीं स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय 7वें स्थान पर खेल सकते हैं। ईस्ट जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया जा सकता है जिसमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार हो सकते हैं।
दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के लिए ईस्ट जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, सुदीप कुमार घरामी, इशान किशन, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी।
ईस्ट जोन की टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन।
नार्थ-ईस्ट जोन की टीम
कंगबम प्रियोजीत सिंह, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), तेची नेरी, जोसेफ लालथनखुमा, इमलीवाती लेम्तुर, रॉबिन लिंबू, आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, फेइरोइजम जोतिन, आशीष थापा, लालरेम्पुइया, रोनाल्ड लोंगजाम, विनो झिमोमी।
यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
