आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। पहले चार मैचों में ही इस खिलाड़ी ने धुआंधार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वहीं पिछले सीजन में डेब्यू के बाद पूरे एक साल में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी छाप छोड़ी है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी इस खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला था। इसी कारण अब वह टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

99 रन और रच सकते हैं इतिहास

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पहले चारों मैच जीत चुकी है। हर मैच में वैभव का कमाल देखने को मिला है। अब अगले मैच में राजस्थान का सामना सोमवार 13 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। अगर वह इस मैच में 99 रन बनाते हैं तो वह दुनिया के सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

अभी तक दुनियाभर में सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रैड हॉज और शॉन मार्श के नाम है। दोनों ने संयुक्त रूप से 23 गेंद पर यह कारनामा किया था। वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो वह अभी तक 22 टी20 मुकाबलों की 22 पारियों में 42.90 की औसत और 215.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 901 रन बना चुके हैं। अगर हैदराबाद के खिलाफ वह 99 रन बनाते हैं तो इतिहास रच देंगे।

SRH के खिलाफ नहीं तो आगे भी खास मौका

वैभव सूर्यवंशी अगर सनराइजर्स के खिलाफ 99 रन नहीं बना पाते हैं तो वह यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक जाएंगे लेकिन एक और खास रिकॉर्ड उनके निशाने पर रहेगा। अगर सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो देवदत्त पडिक्कल टॉप पर हैं।

पडिक्कल ने 25 पारियों में यह कारनामा किया था। यानी वैभव अगर अगले दो मैचों में भी मिलाकर 99 रन बना लेते हैं तो वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बन सकते हैं। अगर अगली तीन पारियां भी वह लेंगे तो इस मामले में देवदत्त पडिक्कल के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 पर आ जाएंगे।

MI vs RCB: विराट कोहली ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, फिल साल्ट के साथ मिलकर टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में फिल साल्ट के साथ ओपनिंग साझेदारी में 120 रन भी जोड़े। इसी के साथ उनके नाम टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर