इंग्लैंड के स्टार पेसर और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहले भी कई पुरानी पोस्ट वायरल होती रही हैं। उनकी पुरानी पोस्ट को अक्सर वर्तमान में होने वाली घटनाओं से जोड़ा जाता है। कई लोगों का मानना है कि आर्चर की यह भविष्यवाणी हैं। ऐसा ही एक पोस्ट गुरुवार (28 मई 2026) को सामने आया है। इस पोस्ट में आर्चर ने 97 लिखा था। अब इसको बुधवार को वैभव द्वारा आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में खेली गई 97 रन की पारी से जोड़ा जा रहा है।

आर्चर का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

जोफ्रा आर्चर के इस पुराने ट्वीट को राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। यह पोस्ट अगस्त 2014 का है। इसमें आर्चर ने 97 लिखा है और उसके बाद प्रश्न चिन्ह लगाते हुए फायर का इमोजी लगाया है। इसका कनेक्शन अब वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद पर खेली गई 97 रन की पारी से जोड़ा जा रहा है। कई लोग इस पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें फ्यूचर प्रेडिक्टर कह रहा है तो कोई उन्हें टाइम ट्रैवलर बता रहा है।

जोफ्रा आर्चर ने जब यह पोस्ट किया था, उस वक्त वैभव सूर्यवंशी महज 3 साल के रहे होंगे। यानी 97 क्यों उन्होंने पोस्ट किया था, यह एक बहुत बड़ी गुत्थी है। इससे पहले भी अक्सर कई होने वाली घटनाओं से जुड़े उनके पुराने ट्वीट वायरल होते रहे हैं। फिलहाल यह सब सोशल मीडिया पर वायरल बाते हैं, लेकिन आर्चर ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बतौर गेंदबाज आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

जोफ्रा आर्चर का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर के नाम 15 मैचों में 24 विकेट दर्ज हैं। भुवी और रबाडा 26-26 के बाद वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में तो आर्चर ने गेंदबाजी में टीम की गाड़ी को पूरी सीजन धक्का दिया है और अब क्वालिफायर 2 तक पहुंचा दिया है।

वैभव के आगे फीकी पड़ी RR के ‘ध्रुव’ की चमक, यशस्वी का भी योगदान कम नहीं

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में 47 रन से जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है। राजस्थान की जीत के लिए हर तरफ वैभव की चर्चा है, लेकिन कई ऐसे सितारे भी हैं जो टीम के अनसंग हीरो बनकर रहे गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर