आईपीएल 2026 का अंत हो चुका है और आरसीबी चैंपियन जरूर बनी है लेकिन चर्चा वैभव सूर्यवंशी का ना हो, उसके बिना आईपीएल 19 की बात अधूरी है। यह सीजन आरसीबी के लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए जितना जाना जाएगा, उससे कहीं ज्यादा इस सीजन को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के कमाल के लिए याद रखा जाएगा। इस खिलाड़ी ने 5 अवॉर्ड तो जीते ही साथ ही करोड़ों दिलों को भी जीता है।

मात्र 1.10 करोड़ (भारतीय रुपये) में जब राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को खरीदा होगा तब साथ में बोली लगा रही दिल्ली कैपिटल्स को यह उम्मीद नहीं रही होगी, कि उन्होंने सितारा गंवा दिया। आज 1.10 करोड़ का यह खिलाड़ी अगर ऑक्शन टेबल पर आता है तो सबसे महंगा खिलाड़ी बनने का भी दमखम रखता है।

वैभव सूर्यवंशी के नाम हुए पांच बड़े अवॉर्ड

उन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप तो जीती साथ ही अन्य चार बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए। वैभव सूर्यवंशी ने सीजन के अंत में ऑरेंज कैप के साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्कों का अवॉर्ड जीता। उनके नाम इसी के साथ कुल 55 लाख रुपये इनामी राशि भी हुई।ॉ

वैभव के नाम कौन सा अवॉर्ड और मिली कितनी राशि

अवॉर्डइनामी राशि
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन)10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन10 लाख रुपये
सीजन में सबसे ज्यादा छक्के10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन15 लाख रुपये

वैभव की कुल कमाई 3 करोड़ रुपये

वैभव सूर्यवंशी का सीजन का कॉन्ट्रैक्ट 1.10 करोड़ रुपये ही था। उनकी पुरानी कीमत पर ही फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिटेन किया था। इसके अलावा आईपीएल में एक मैच की फीस के हिसाब से प्रत्येक खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से वैभव ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। उन्होंने 16 मैच राजस्थान के लिए खेले।

वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 में हुई कमाई की डिटेल्स

स्त्रोतकमाई (INR)कुल कमाई (INR)
आईपीएल 2026 कॉन्ट्रैक्ट1.10 करोड़1.10 करोड़
मैच फीस7.5 लाख प्रत्येक मैच1.20 करोड़
प्लेयर ऑफ द मैच5 लाख प्रत्येक मैच15 लाख
आईपीएल 2026 के 5 पुरस्कार55 लाख55 लाख

55 लाख रुपये उन्हें सीजन के अंत में 5 पुरस्कारों की इनामी राशि स्वरूप मिले। साथ ही तीन बार वह सीजन में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे जिसके लिए उन्हें 15 लाख (5 लाख रुपये प्रत्येक प्लेयर ऑफ द मैच) रुपये मिले। यानी कुल कमाई वैभव ने इस सीजन की 3 करोड़ रुपये। उनके बल्ले से निकले 776 रन।

(नोट: यह सभी आंकड़े आईपीएल में दी गई प्राइज मनी के डाटा, आईपीएल ऑक्शन के कॉन्ट्रैक्ट समेत अन्य उपलब्ध जानकारियों के तहत दिए गए हैं)

वैभव के एक रन की कीमत 38 हजार से ज्यादा

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 3 करोड़ रुपये की कमाई की और उनके बल्ले से 776 रन निकले। अगर उनके रन की कीमत निकाले तों गणित का इस्तेमाल करते हुए 3 करोड़ से 776 को भाग कर दें तो यह संख्या आती है 38,659.79 रुपये। यानी 15 साल के वैभव के एक रन की कीमत आईपीएल 2026 में रही करीब 38,659 रुपये।

आमतौर पर 15 साल की उम्र में बच्चे घर पर परिवार के लाडले बने होते हैं, वर्तमान परिवेश में माहौल को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने की परमिशन नहीं मिलती है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। साल 2025 में वैभव सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर थे।

अब साल 2026 में आईपीएल में जो धूम उन्होंने मचाई है, उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी के लिए उन्हें शायद ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आयरलैंड दौरे पर उनका चुना जाना लगभग तय है। एशियाई खेलों के संभावितों में भी वैभव का नाम आ चुका है। अगर आयरलैंड दौरे पर उन्हें मौका मिला और बल्ला चल निकला तो वह इंग्लैंड दौरे के लिए भी चुने जा सकते हैं।

वैभव नंबर 1, ये हैं IPL में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर; 18 साल में RR के सिर्फ 2 खिलाड़ी जीते

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। वह इस कैप को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वहीं आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी ही हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर