भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हारी, लेकिन भारत की हार से ज्यादा चर्चा है कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ? अब टीम इंडिया की पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होगी। इस सीरीज से पहले भी यही चर्चा है कि क्या वैभव का डेब्यू हो पाएगा। उससे पहले इंग्लैंड में वैभव का प्रदर्शन यूथ लेवल पर कैसा रहा है यह जान लेते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। उस दौरे पर वैभव ने पांच वनडे मुकाबले खेलते हुए धूम मचा दी थी। वैभव के पास इंग्लैंड की पिचों पर खेलने का अनुभव है। वह वहां की कंडीशन्स से परिचित भी हैं। ऐसे में अगर उनको मौका मिला तो यह टीम इंडिया के लिए टर्निंग प्वॉइंट भी साबित हो सकता है।

इंग्लैंड में कैसा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वैभव ने इंग्लैंड में टी20 तो नहीं लेकिन पांच वनडे और दो रेड बॉल मुकाबले अंडर 19 भारतीय टीम के लिए जरूर खेले हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में कुल पांच वनडे मैचों की पांच पारियों में 355 रन ठोके हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वैभव का इंग्लैंड में सर्वोच्च व्हाइट बॉल स्कोर 143 रन है।

वहीं इस दौरान बिहार के क्रिकेटर ने इंग्लैंड में वनडे मैचों में कुल 29 छक्के और 30 चौके लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट यहां व्हाइट बॉल फॉर्मेट में 174.01 और औसत 71 का रहा है। इसके अलावा उनका हालिया फॉर्म तो हर किसी ने देखा है। आईपीएल 2026 में 776 रन, रिकॉर्ड 72 छक्के। फिर श्रीलंका में वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज में जलवा और फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन।

क्या अब वैभव को मिल पाएगा डेब्यू?

यह सब बताता है कि अब इंग्लैंड में वैभव के डेब्यू होने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। मगर टीम इंडया का मैनेजमेंट शायद इस पर कुछ अलग सोच रहा है। टीम का सोचना है कि जिन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय से आपके लिए अच्छा किया है, पिछले एक दो प्रदर्शन को देखकर उनको बाहर करना जायज नहीं है।

टीम के सहायक कोच रियान टेन डशकाटे का यह बयान काफी चर्चा में भी रहा है कि, वैभव को इंतजार करना चाहिए और उसी प्रक्रिया से उन्हें गुजरना होगा जिससे और सभी क्रिकेटर्स गुजरे हैं। यानी इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम पहले मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर सेम ही हो सकता है। हां अगर पहले टी20 में वह फेल हुआ तब दूसरे या तीसरे मैच तक वैभव को मौका दिया जा सकता है।

टीम इंडिया का अगला मैच कब? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर फिर रहेगी नजर; रोहित-विराट भी दिखेंगे साथ

भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के बाद अब इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर