वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंद पर तूफानी 97 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। वैभव 3 रन से ऐतिहासिक शतक से जरूर चूके लेकिन 334 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सभी को अपना मुरीद बना दिया। हैदराबाद की मालिक काव्या मारन भी खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाईं।
काव्या मारन भी हुईं वैभव की मुरीद
वैभव सूर्यवंशी जब 29वीं गेंद पर 97 रन बनाकर आउट हुए तो पूरे स्टेडियम ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। सभी ने तालियां बजाईं और 15 वर्षीय बल्लेबाज की वाहवाही की। काव्या मारन भी निराश थीं लेकिन वैभव की बैटिंग पर तालियां बजाती दिखीं। हैदराबाद के खिलाडियों ने भी आउट होने के बाद वैभव से हाथ मिलाए। वैभव की 29 गेंद की पारी का अंत प्रफुल हिंगे ने किया।
वैभव सूर्यवंशी ने किसी को नहीं छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में किसी को भी नहीं बख्शा। पैट कमिंस पर उन्होंने लगातार तीन छक्के एक ओवर में लगाए। ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन सभी पर उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने इस पारी में 16 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया था और यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी था।
वैभव के नाम फिर हुई ऑरेंज कैप
वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 15 पारियों में 680 रन बना लिए। उन्होंने कुल 65 छक्के इस सीजन लगाए और आसपास भी कोई उनके नहीं है। वैभव ने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। वह 600 प्लस रन एक सीजन में बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। इसके अलावा क्रिस गेल का 14 साल पुराना 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भी वैभव ने इतिहास रचा।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL पावरप्ले में 20 गेंद में ही तोड़ दिए धोनी, गिलक्रिस्ट, सहवाग जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड, हेड को भी छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे ते अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। वह आईपीएल में 20 गेंद के अंदर दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
