आईपीएल 2026 के 16वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर जलवा दिखाया और तूफानी बैटिंग की। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की क्लास लगाई थी। वहीं अब उन्होंने आरसीबी के खिलाफ जोश हेजलवुड की क्लास लगा दी। उन्होंने हेजलवुड के एक ओवर में 4 गेंद पर 18 रन ठोक दिए। साथ ही 15 गेंद पर सूर्यवंशी ने अर्धशतक भी ठोका।

वैभव ने जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर की आखिरी चार गेंद पर लगातार तीन चौके और एक छक्का लगाकर 18 रन बटोरे और 15 गेंद पर अपना बेहतरीन अर्धशतक पूरा किया। इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी बार 15 गेंद पर पचासा जड़ा। उन्होंने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ भी 15 गेंद पर पचासा जड़ा था

अब आरसीबी के भी गेंदबाजों की उन्होंने जमकर क्लास लगाई। वैभव सूर्यवंशी का अपना आईपीएल में यह दूसरा सबसे तेज पचासा है। वहीं ओवरऑल भी आईपीएल में यह किसी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव ने 17 गेंद पर भी पिछले सीजन में पचासा ठोका था।

वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में 26 गेंद पर 78 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में ही 97 रन एक विकेट पर बना लिए थे। वैभव ने हेजलवुड के साथ-साथ इस पारी में भुवनेश्वर कुमार और आउट होने से पहले क्रुणाल पंड्या की भी पिटाई की।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीगेंदेंमैचस्थानतिथि
यशस्वी जायसवाल13राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता11 मई 2023
केएल राहुल14किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्समोहाली08 अप्रैल 2018
पैट कमिंस14कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंसपुणे06 अप्रैल 2022
रोमारियो शेफर्ड14रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु03 मई 2025
वैभव सूर्यवंशी15राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुवाहाटी10 अप्रैल 2026
वैभव सूर्यवंशी15राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी30 मार्च 2026
यूसुफ पठान15कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता24 मई 2014
सुनील नरेन15कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबैंगलोर07 मई 2017
निकोलस पूरन15लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु10 अप्रैल 2023
जेक फ्रेजर-मैकगर्क15दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाददिल्ली20 अप्रैल 2024
जेक फ्रेजर-मैकगर्क15दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली27 अप्रैल 2024
सुरेश रैना16चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाबमुंबई30 मई 2014
इशान किशन16मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबादअबू धाबी8 अक्टूबर 2021
अभिषेक शर्मा16सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंसहैदराबाद27 मार्च 2024
ट्रैविस हेड16सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली20 अप्रैल 2024

‘वैभव पर प्रेशर मत डालो’: 15 साल के सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले का दो टूक जवाब, सचिन तेंदुलकर का भी किया जिक्र

वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2026 में लगातार चर्चा में है। उनको अब टीम इंडिया में लाने की मांग भी उठ रही है। इस पर सभी दिग्गज अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। अनिल कुंबले ने इस पर बड़ा बयान दिया है और उनके ऊपर प्रेशर डालने से मना किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर