वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज आईपीएल 2026 में जारी है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। 11-11 ओवर के इस मैच में राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और 15 वर्षीय वैभव ने जसप्रीत बुमराह का स्वागत छक्के से किया। बुमराह के ओवर में सूर्यवंशी ने दो छक्के लगाए।

इसके बाद ट्रेंट बोल्ट की भी पहली गेंद पर वैभव ने छक्का लगाया और फिर शार्दुल ठाकुर का भी यही अंजाम हुआ। शार्दुल ठाकुर के ऊपर भी वैभव सूर्यवंशी ने दो बेहतरीन छक्के लगाए। यानी सभी धाकड़ इंटरनेशनल गेंदबाजों का इस युवा बल्लेबाज ने छक्के से स्वागत किया और मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली मचा दी।

उन्होंने पारी 14 गेंद की ही खेली लेकिन राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 14 गेंद पर 39 रन ठोके और अपनी पारी में सिर्फ एक चौका और पांच छक्के लगाए। आखिरी में वह शार्दुल ठाकुर का ही शिकार बने। फिलहाल जिस बैटल (बुमराह बनाम वैभव) की बहुत चर्चा थी फिलहाल उसे पहले मौके पर थो वैभव ने जीत लिया है।

वैभव-यशस्वी की लगातार तीसरी 70 प्लस की पार्टनरशिप

आपको बता दें बारिश के कारण 11-11 ओवर के इस मैच में टॉस हारकर राजस्थान रॉयल्स पहले खेलने उतरी। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में ही 22 रन ठोके। उसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ऊवर में दो छक्के लगा दिए। फिर देखते ही देखते 16 गेंद पर राजस्थान का स्कोर 50 पार था। पहले पांच ओवर में राजस्थान का स्कोर 80 रन था जब तक यह जोड़ी मैदान पर थी।

दोनों की जोड़ी ने 30 गेंद पर 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। लगातार तीसरे मैच में वैभव और यशस्वी की जोड़ी ने 70 या उससे अधिक रन की साझेदारी की। इससे पहले सीएसके के खिलाफ 38 गेंद पर 75, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद पर 70 रन की साझेदारी की थी। वैभव सूर्यवंशी के इस आईपीएल में अभी तक 3 मैचों में 122 रन हो चुके हैं।

“वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा”: सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर पुजारा-हरभजन के बीच डिबेट, यह है दोनों की राय

वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा? यह सवाल इस वक्त क्रिकेट दुनिया का हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसी को लेकर लाइव शो में इस मुद्दे पर हरभजन सिंह और चेतेश्वर पुजारा के बीच एक हेल्दी डिबेट भी हुआ। इसमें दोनों दिग्गजों की राय अलग-अलग थीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर