वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने विलक्षण प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को भी उन्हें टीम इंडिया में चयन के लिए विवश कर दिया था। उसके बाद इंडिया ए के लिए खेलते वनडे फॉर्मेट में वैभव की परीक्षा थी श्रीलंकाई पिचों पर। यहां पहले तीन मैचों में वैभव ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। उन्होंने पहली तीन पारियों में 14,44 और 21 रन ही बनाए हैं।

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंद पर 14 रन की पारी खेली थी। उसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ उनके बल्ले से 22 गेंद पर 44 रन निकले थे। फिर इंडिया के तीसरे मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव ने 14 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। पहले दोनों मैच में पेसर्स का शिकार होने के बाद तीसरे मैच में वह स्पिनर का शिकार बने।

वैभव सूर्यवंशी की रफ्तार पर क्यों लगा ब्रेक?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, लेकिन अक्सर तेज गेंदबाज उनके खिलाफ बॉडी लाइन बाउंसर का उपयोग करते दिखे थे। इस तरह से कई बार वह आउट भी हुए थे। इस सीरीज में भी अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 रन पर सेट वैभव अब्दुल्लाह अहमदजई की बाउंसर के ट्रैप में फंसे थे। पहले मैच में श्रीलंका के गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने उन्हें फुल लेंथ गेंद पर पवेलियन भेजा था।

अब श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरी भिड़ंत में वैभव स्पिनर सहन अरचचिगे की फिरकी में फंस गए। वैभव ने फ्लाइटेड डिलीवरी को बाउंड्री के बाहर मारने का प्रयास किया लेकिन फिर भी वह रफ्तार भांप नहीं पाए, गेंद हवा में चली गई और वनुजा सहन ने उनका कैच पकड़ा।

इस तरह वैभव की रफ्तार पर पिछले तीनों मैचों में तीन अलग-अलग तरह की गेंदों पर ब्रेक लगा है। यही गलती उनकी आईपीएल में भी दिखी थी। वह राशिद की फिरकी, प्रफुल रबाडा की बाउंसर और जैमीसन की फुल लेंथ डिलीवरी पर फंसते दिखे थे।

IPL में रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन ठोके थे। उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के भी लगाए थे। इस ट्राई सीरीज में उनके बल्ले से तीन मैचों में 48 गेंद पर 79 रन निकले हैं और स्ट्राइक रेट 164.58 का ही रहा है। आमतौर पर यह वनडे का बेहतरीन स्ट्राइक रेट है। वैभव ने अब तक तीन मैचों में 15 चौके और एक छक्का लगाया है।

IND A vs SL A: इंडिया ए पर पेनल्टी, अंपायर ने क्यों काटे 10 रन? विप्रज निगम की गलती टीम को पड़ी भारी

श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मैच में इंडिया ए की भिड़ंत मेजबान श्रीलंका ए से हो रही है। इस मैच में भारतीय टीम के ऊपर अंपायर ने 10 रन की पेनल्टी लगा दी। विप्रज निगम की गलती से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर