वैभव सूर्यवंशी ने पिछली 15 पारियों में जो धूम मचाई है, उसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2026 का यह सीजन उनके नाम से जाना जाएगा। 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हर दिग्गज, हर विरोधी और हर क्रिकेट एक्सपर्ट को हैरान कर दिया है। एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार (27 मई 2026) को जिस तरह यह खिलाड़ी खेला वो काबिल ए तारीफ था। 29 गेंद पर 97 रन की पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए और एक प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
इस मामले में भी वैभव क्रिस गेल, शेन वॉटसन, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल गए। वैभव सूर्यवंशी ने जहां 7 छक्के लगाते ही आईपीएल में क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्के वाले महारिकॉर्ड को तोड़ा था। वहीं उसके बाद भी उनका बल्ला नहीं थमा और एक एक करके इस तूफानी बल्लेबाज ने 15 छक्के जड़ दिये। अपने छक्कों से वैभव ने लगातार सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए।
IPL प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी: 12, बनाम SRH
- शुभमन गिल: 10, बनाम MI
- रजत पाटीदार: 9, बनाम GT
- वीरेंद्र सहवाग: 8, बनाम CSK
- रिद्दिमान साहा: 8, बनाम KKR
- क्रिस गेल: 8, बनाम SRH
- शेन वॉटसन: 8, बनाम SRH
- श्रेयस अय्यर: 8, बनाम MI
SRH हारकर हुई टूर्नामेंट से बाहर
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का स्वाद झेलना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हैदराबाद 196 रन पर ऑलआउट हो गई। 47 रन से राजस्थान ने यह मैच जीता और क्वालिफायर 2 में जगह बनाई। वैभव सूर्यवंशी को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस सीजन 15 पारियों में 680 रन अपने नाम कर लिए हैं और अब ऑरेंज कैप पर भी उन्ही का कब्जा है।
वैभव सूर्यवंशी बने नंबर 1, एक ही पारी में 9 बड़े रिकॉर्ड किए नाम; गेल, जयसूर्या, वार्नर जैसे दिग्गज छूटे पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद पर 97 रन बनाकर 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इन सभी मामलों में वैभव नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
