श्रीलंका में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद वनडे फॉर्मेट में 15 साल के इस युवा सितारे के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे थे। मगर कहते हैं ना फॉर्म इज टेम्परेरी, टैलेंट इज परमानेंट, वैभव ने ऐसा ही दिखा दिया। उन्होंने फिर साबित किया कि वह बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी हैं और फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंद पर तूफानी 94 रन ठोक दिए।
वैभव सूर्यवंशी के नाम मौजूदा ट्राई सीरीज में इस फाइनल मैच से पहले 4 पारियों में 117 रन दर्ज थे। मगर फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी से वैभव ने पिछले सभी मैचों के परफॉर्मेंस को नजरअंदाज करने पर मजबूर कर दिया। ऐसा ही प्रदर्शन साल 2026 की शुरुआत में अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव ने दिखाया था। पूरे टूर्नामेंट में खास कमाल नहीं कर पाने के बाद फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 175 रन ठोके थे।
ट्राई सीरीज में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ वनडे का टेस्ट पास किया और ट्राई सीरीज के 5 मैचों में 211 रन बनाए। उन्होंने फाइनल मुकाबले में सीरीज का अपना पहला फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। वैभव के बल्ले से इस सीरीज में 105 गेंद पर 211 रन निकले, जिसमें कुल 29 चौके और 11 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 200 प्लस का 200.95 का रहा। वैभव का औसत भी ट्राई सीरीज में 42.20 का रहा।
वैभव की पांचों पारियों की बात करें तो विवरण इस प्रकार है:-
- बनाम श्रीलंका ए: 14 रन 12 गेंद
- बनाम अफगानिस्तान ए: 44 रन 22 गेंद
- बनाम श्रीलंका ए: 21 रन 14 गेंद
- बनाम अफगानिस्तान ए: 38 रन 28 गेंद
- बनाम श्रीलंका ए: 94 रन 29 गेंद (फाइनल)
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट ए और यूथ वनडे रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ अब तक लिस्ट ए करियर में दो अर्धशतक और एक शतक समेत 13 मैचों की 13 पारियों में 564 रन बना लिए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 190 रन है। जबकि यूथ वनडे में वैभव के नाम 25 मैचों की 25 पारियों में 1412 रन दर्ज हैं जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। 175 रन यूथ वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर है।
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों पर लगाया अर्धशतक, लिस्ट ए क्रिकेट की सबसे तेज हाफ सेंचुरी अब उनके नाम
वैभव ने फाइनल में श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए भारत के गजब की शुरुआत दिलाते हुए सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
