वैभव सूर्यवंशी एक तरफ जहां आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं। उसी बीच वह एक और मैच खेलते नजर आए। यह मैच उन्होंने खेला इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन के साथ। इस मैच में वैभव ने ऐसी बेहतरीन पारी खेली जिससे सभी के होश उड़ गए। वैभव ने 10 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी का वीडियो पीटरसन ने भी शेयर किया।

केविन पीटरसन ने अपने क्रिकेट चैनल The Switch | Kevin Pietersen पर वैभव सूर्यवंशी की इस आतिशी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया। वैभव ने इस पारी में 8 छक्के और एक चौका लगाया और 10 गेंद पर ही पचासा ठोक दिया। उनकी इस पारी से दिग्गज पीटरसन भी हैरान नजर आए। 15 वर्षीय वैभव इस दौरान बच्चों की भयंकर पिटाई करते दिखे।

हालांकि, यह 10 गेंद पर आया वैभव का पचासा किसी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं होगा। यह एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच था। इसमें वैभव हालांकि पूरी किट के साथ प्रॉपर बैटिंग करते दिखे। मगर यह किसी भी टी20, या व्हाइट बॉल मैच का हिस्सा नहीं था। खास बात यह है कि मैदान कोई भी हो, मैच कोई भी हो लेकिन वैभव सूर्यवंशी का अंदाज वही पुराना रहता है, छक्कों की बारिश।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। पहले 14 मैचों में उन्होंने 583 रन बनाते हुए लगातार खुद को ऑरेंज कैप की रेस में भी बनाए रखा है। वह इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा 53 छक्के और 50 चौकों सहित सर्वाधिक 103 बाउंड्री भी लगाई हैं। उन्होंने कई बेहतरीन रिकॉर्ड इस सीजन अपने नाम किए हैं।

फैंस भी वैभव की बैटिंग से हुए गदगद

पीटरसन ने जब एक्स हैंडल पर यह वीडियो डाला तो फैंस भी वैभव की बैटिंग देखकर खुश हुए। मौजूदा आईपीएल में लगातार वैभव की फैन फॉलोइंग और उनके छक्के देखने के लिए फैंस में उत्साह देखा गया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी वैभव की तारीफ करते हुए लोग नजर आए। एक यूजर ने लिखा वैभव अगले 2-3 साल में ही टी20 के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, उर्विल पटेल का धमाल; IPL 2026 के लीग स्टेज में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में रिकॉर्ड की झड़ी लग चुकी है। वैभव सूर्यवंशी ने एक के बाद एक कमाल किए। वहीं सीएसके के युवा उर्विल पटेल ने भी एक धमाल मचाया। इस खबर में पढ़िए ऐसे ही पांच बड़े रिकॉर्ड क्या-क्या हैं:-