टी20 मुंबई 2026 का 19वां लीग मैच सोबो मुंबई फाल्कन्स और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई फाल्कन्स को इशान मूलचंदानी की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट से जीत मिली। इस जीत के साथ इस टीम के कुल 6 अंक हो गए, लेकिन ये टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। यही नहीं इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर मुंबई फाल्कन्स के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

सोबो मुंबई फाल्कन्स और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के बीच हुए मैच में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और फिर ये टीम 19.2 ओवर 157 रन बनाकर आउट हो गई। मुंबई फाल्कन्स को जीत के लिए 158 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई फाल्कन्स के लिए मयूरेश टंडेल ने 4 विकेट लिए थे और वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

इशान मूलचंदानी ने खेली 65 रन की पारी, वैभव को मिला एक विकेट

इशान ने अपनी टीम यानी मुंबई फाल्कन्स के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 45 गेंदों पर 65 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके भी लगाए और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। गौतम भरत वाघेला ने भी कमाल की पारी खेली और 30 गेंदों पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए वैभव माली ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिए जबकि राहुल और प्रतीक को भी एक-एक विकेट मिले।

मयूरेश टंडेल ने झटके 4 विकेट

इस मुकाबले में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ सोबो मुंबई फाल्कन्स के बॉलर मयूरेश टंडेल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए अभिज्ञान कुंडू ने 21 गेंदों पर 45 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा अनीस चौधरी ने 23 गेदों पर 32 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक तामोरे नहीं चल पाए और ओपन करते हुए 4 गेंदों पर एक बनाकर चलते बने। सिद्धार्थ आकरे ने 16 रन जबकि आर्यराज संजय निकम के बल्ले से 17 रन निकले।

वैभव-प्रभसिमरन ओपनर, ऋतुराज-तिलक मध्यक्रम में; अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11, दूसरी जीत पर नजर

इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए टीम से भिड़ेगी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है। भारत के लिए पारी की शुरुआत फिर से वैभव और प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)