टी20 मुंबई लीग 2026 के 10वें मुकाबले में आकाश टाइगर्स का मुकाबला नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के साथ हुआ। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को 22 रन से जीत मिली। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की जीत में टीम के गेंदबाज वैभव माली की घातक गेंदबाजी साथ ही आयुष वर्तक की नाबाद अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। आयुष अपनी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
इस मुकाबले में आकाश टाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। जीत के लिए आकाश टाइगर्स को 195 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना पाई और इस टीम को 22 रन से हार मिली।
वैभव माली ने की घातक गेंदबाजी
इस मैच में रहाणे की टीम यानी नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए वैभव माली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि प्रतीक मिश्रा और प्रवेश पॉल को 2-2 सफलता मिली। आकाश टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 21 गेंदों पर 62 रन बनाए। इस पारी के दौरान सरफराज ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 295.25 का रहा। हालांकि सरफराज ने तेज पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा आकाश टाइगर्स के लिए सक्षम पराशर ने 29 रन बनाए।
आयुष वर्तक ने खेली नाबाद 83 रन की पारी
नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए इस मैच में आयुष वर्तक ने कमाल की पारी खेली और वो 83 रन बनाकर नाबाद रहे। 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए आयुष ने 41 गेंदों पर ये पारी खेली और इस दौरान 7 छक्के और 3 चौके भी लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 202.44 का रहा। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 15 रन की पारी खेली जबकि अनीष चौहान ने 44 रन की पारी खेली तो वहीं अभिज्ञान कुंडू ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए। आकाश टाइगर्स की तरफ से विनायक भोईर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले ऐसी है WTC 2025-27 की अंकतालिका, टीम इंडिया टॉप-5 में भी नहीं
IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले अगर WTC अंकतालिका की बात करें तो भारत की स्थिति काफी खराब है और वो टॉप-5 से भी बाहर है। हालांकि ये मैच WTC का हिस्सा नहीं है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
