टी20 मुंबई 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली MSC मराठा रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मराठा रॉयल्स ने तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी और चिन्मय की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में अब मराठा रॉयल्स का सामना 13 जून को अंधेरी के साथ होगा।

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और मराठा रॉयल्स के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मराठा रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहली पारी में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 148 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मराठा रॉयल्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। तुषार देशपांडे को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ मराठा रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। अथर्व और आदित्य को भी 2-2 सफलता मिली। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली जबकि आशीष चौधरी ने 33 रन बनाए तो वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 8 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। रोहित पॉल ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली।

वैभव माली की जमकर हुई कुटाई

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के गेंदबाज वैभव माली इस सेमीफाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने जमकर रन लुटाए। 4 ओवर में उन्होंने 43 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि उनकी टीम की तरफ से मोहित अवस्थी और प्रवेश पॉल को 3-3 विकेट जरूर मिले। वहीं मराठा रॉयल्स के लिए चिन्मय राजेश ने शानदार पारी खेली और 49 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुंचा दिया। अयाज खान ने भी 17 गेंदों पर 32 रन की उपयोगी पारी खेली।

वैभव छक्के नहीं लगा पाए तो क्या, चौके लगाने में नहीं हैं कम; इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद सबसे ज्यादा 4-6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर

वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि चौके लगाने के मामले में वो टॉप-5 बल्लेबाजों में इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)