दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में 12 अगस्त मंगलवार को वेस्ट दिल्ली लायंस को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में नॉर्थ दिल्ली के कप्तान सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने लगातार चौथा अर्धशतक ठोका और 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा वैभव कांडपाल ने भी 43 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। इस जीत के बाद नॉर्थ दिल्ली अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची। सेंट्रल दिल्ली की टीम अंकतालिका में टॉप पर है।

11 अगस्त 2026 को लीग में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में यश ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली की टीम ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से हराया और अपनी छठी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम ने नॉकआउट के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों में यश ढुल नंबर 1 पर काबिज हैं। सार्थक रंजन दूसरे पर उन्हें टक्कर दे रहे हैं, मगर दोनों के बीच अभी 60 रनों का अंतर है।

DPL 2026 के 23वें मैच के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (CDK)761012+0.847
2नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (NDS)53117+1.231
3पुरानी दिल्ली 6 (PD)63217+0.787
4आउटर दिल्ली वॉरियर्स (ODW)63217+0.079
5वेस्ट दिल्ली लायंस (WDL)63217-0.121
6साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (SDS)51313-0.651
7न्यू दिल्ली टाइगर्स (NDT)61502-0.557
8ईस्ट दिल्ली राइडर्स (EDR)50411-2.100

DPL 2026 के 23वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
यश ढुल7734156.83205.422628
सार्थक रंजन4428170.25173.462518
अनुज रावत5525986.33190.442416
यजस शर्मा5522255.50217.652115
हिम्‍मत सिंह6619532.50187.501017

DPL 2026 के 23वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
मोनी ग्रेवाल725.01501123.1825500
गवनीश खुराना621.0126924.1121700
मयंक गुसाईं515.595813.7511000
ऋतिक शोकीन622.0132820.6316510
अंशुमान हूडा39.155810.388301

वैभव फिर होंगे एक्शन में, अफगानिस्तान के खिलाफ बस 2 छक्के लगाते ही बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की नई टी20 सीरीज का ऐलान हो चुका है। नई दिल्ली में होने वाली इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी फिर एक्शन में हो सकते हैं और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनका इंतजार कर रहा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर