दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ये नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की इस लीग में चौथे मैच में दूसरी जीत रही और इस टीम के फिलहाल 5 अंक हो चुके हैं। सार्थक रंजन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया और वो इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को जीत के लिए 162 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

वैभव अर्धशतक से चूके, सार्थक ने लगाई हाफ सेंचुरी

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव कांडपाल और कप्तान सार्थक रंजन मैदान पर उतरे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 गेंदों पर 102 रन की शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन वैभव 36 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए और ये साझेदारी टूट गई। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए और वो अपने अर्धशतक के करीब आकर उससे चूक गए।

इसके बाद सार्थक ने 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेलकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। यश भाटिया ने 19 रन की पारी खेली जबकि भरत सिंदवानी ने नाबाद 24 रन जबकि यश डबास ने नाबाद 14 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के लिए ऋतिक शौकीन ने सबसे बड़ी नाबाद 35 रन की पारी खेली जबकि अतूल्य पांडे ने 32 रन तो वहीं कप्तान हिम्मत सिंह ने 24 रन बनाए। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट विकास दीक्षित ने लिए।

रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)