भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपने गृह राज्य में जमीन की तलाश है। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार-शनिवार की की दरमियानी रात में एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी थी। पंत के पोस्ट पर मुख्यमंत्री धामी का जवाब आया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऋषभ पंत की मदद करने का निर्देश दिए हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।’
दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं
इससे पहले ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट करके कहा था कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके लिए वह 3 साल से जमीन ढूढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने वाली प्रॉपर्टी नहीं मिल पाई है। पंत ने कहा कि वह सरकारी रेट पर जमीन खरीदना चाहते हैं।
ऋषभ पंत ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए दिल्ली का रुख किया
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में जन्मे ऋषभ पंत ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए दिल्ली का रुख किया। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिलहाल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गए हैं। सीरीज में भारतीय टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पंत होंगे श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण
दीप दास गुप्ता ने कहा कि श्रीलंका के स्क्वाड में दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं। दोनों के खिलाफ ऋषभ पंत काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। दिल्ली के विकेटकीपर ने 43.37 के औसत से 3557 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
