आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जहां चारों ओर सुर्खियां बटोरीं। वहीं कई अन्य युवा खिलाड़ी भी इस सीजन चर्चा का विषय रहे। हालांकि, कुछ एक दो मैच के स्टार बनकर ही साबित हुए। उन्हीं में से एक हैं उर्विल पटेल जिनके नाम आईपीएल 19 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। आईपीएल इतिहास में भी संयुक्त रूप से यह सबसे तेज पचासा था। उर्विल ने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

जबकि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीन बार 15-15 गेंद और एक बार 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। अभिषेक शर्मा ने भी एक बार 15 गेंद पर इस सीजन अर्धशतक लगाया था। वैभव-अभिषेक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर 2 पर हैं। उसके बाद लगातार वैभव ने लिस्ट में पोजिशन कब्जा रखीं। प्रियांश आर्या भी इस लिस्ट में 7वें स्थान पर मौजूद हैं। जबकि निकोलस पूरन, रजत पाटीदार और जोश इंग्लिस भी इसका हिस्सा हैं।

IPL 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ी और टीम गेंदें स्ट्राइक रेट विरोधी टीममैदान
1उर्विल पटेल (CSK)13282.60LSGएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
2अभिषेक शर्मा (SRH)15268.18CSKराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम
3वैभव सूर्यवंशी (RR)15300.00RCBएसीए स्टेडियम
4वैभव सूर्यवंशी (RR)15305.88CSKएसीए स्टेडियम
5वैभव सूर्यवंशी (RR)15278.37SRHसवाई मानसिंह स्टेडियम
6वैभव सूर्यवंशी (RR)16334.48SRHन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
7प्रियांश आर्या (PBKS)16285.00SRHन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
8निकोलस पूरन (LSG)16300.00MIवानखेड़े स्टेडियम
9रजत पाटीदार (RCB)17265.00MIवानखेड़े स्टेडियम
10जोश इंग्लिस (LSG)17257.57CSKएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम

आईपीएल 2026 में अगर सबसे ज्यादा पचासों की बात करें तो साई सुदर्शन का नाम नंबर 1 पर है। उन्होंने इस सीजन कुल 8 अर्धशतक लगाए। जबकि प्रभसिमरन सिंह, इशान किशन, ध्रुव जुरेल, हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल ने 6-6 फिफ्टी इस सीजन जड़ीं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आईपीएल 2026 में एक शतक और पांच अर्धशतक निकले।

वैभव बेस्ट ओपनर, कौन बेस्ट फिनिशर? IPL 2026 के लिए दिग्गज ने किया सर्वश्रेष्ठ पारी, स्पिनर, पेसर, बैटर का चयन

आईपीएल 2026 के लिए भारतीय दिग्गज ने बेस्ट ओपनर, बेस्ट फिनिशर, बेस्ट पारी, बेस्ट स्पिनर समेत कई खिलाड़ियों का चयन किया है। बिना किसी संशय के उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को सीजन का बेस्ट ओपनर बताया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर