आईपीएल 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लीग के इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर आईपीएल पचासा लगाया था और अब उर्विल पटेल सिर्फ इस सीजन ही नहीं आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इस सीजन उन्होंने सबसे तेज पचासे के मामले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन दो बार 15-15 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं एक शतकीय पारी जो वैभव ने खेली थी उसमें भी 15 गेंद पर उन्होंनों पचासा जड़ा था। अभिषेक शर्मा ने भी सीएसके के खिलाफ 15 गेंद पर पचासा लगाया था।

IPL 2026 के सबसे तेज अर्धशतक

स्थानखिलाड़ीगेंदे स्ट्राइक रेट विपक्षी टीमस्थानमैच की तारीख
1उर्विश पटेल (CSK)13384.61LSGएम. ए. चिदंबरम स्टेडियम10 मई 2026
2अभिषेक शर्मा (SRH)15268.18CSKराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम18 अप्रैल 2026
3वैभव सूर्यवंशी (RR)15300.00RCBACA स्टेडियम10 अप्रैल 2026
4वैभव सूर्यवंशी (RR)15305.88CSKACA स्टेडियम30 मार्च 2026
5वैभव सूर्यवंशी (RR)15278.37SRHसवाई मानसिंह स्टेडियम25 अप्रैल 2026
6प्रियांश आर्य (PBKS)16285.00SRHन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम11 अप्रैल 2026
7निकोलस पूरन (LSG)16300.00MIवानखेड़े स्टेडियम04 मई 2026
8रजत पाटीदार (RCB)17265.00MIवानखेड़े स्टेडियम12 अप्रैल 2026
9जोश इंग्लिस
(LSG)
17257.57CSKएम. ए. चिदंबरम स्टेडियम10 मई 2026
10अभिषेक शर्मा
(SRH)
18264.28PBKSन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम11 अप्रैल 2026

यशस्वी जायसवाल ने 2023 में केकेआर के खिलाफ 13 गेंद पर पचासा जड़ा था। अब उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की और 9 ओवर में ही चेन्नई का स्कोर 1 विकेट पर 125 रन तक पहुंचा दिया। उर्विल ने 13 गेंद पर बेहतरीन पचासा ठोका।

एक समय उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था कि वह यह रिकॉर्ड तोड़ भी देंगे। फिर वह ऐसा तो नहीं कर पाए लेकिन रिकॉर्ड की बराबरी उन्होंने कर ली। उन्होंने 23 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। शाहबाज अहमद ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

IPL 2026 के बाद यह 3 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू के दावेदार, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे है एक खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के बाद तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार सुर्खियों में है, वहीं दो ऐसे गेंदबाज भी हैं जो टीम इंडिया में जल्द एंट्री करने के दावेदार हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर