UPT20 League 2026, Noida Kings vs Kanpur Superstars: यूपी टी20 लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में नोएडा किंग्स का सामना कानपुर सुपर स्टार्स के साथ हुई। ये मैच काफी रोमांचक रहा क्योंकि 135 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नोएडा किंग्स ने अपने 7 विकेट सिर्फ 57 रन पर ही गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद बॉबी यादव और कार्तिक सिद्धू ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। कार्तिक सिद्धू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शिवा-कुणाल ने लिए 3-3 विकेट
इस मैच में नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद 2019 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह (3/18) और तेज गेंदबाज कुणाल त्यागी (3/28) की धारदार गेंदबाजी के सामने कानपुर सुपरस्टार्स का शीर्ष क्रम बिखर गया और टीम ने 13 ओवर में 74 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। हालांकि निचले क्रम खेलते हुए यशोवर्धन सिंह (21 गेंदों में 28 रन) और शुभम मिश्रा (24 गेंदों में 29 रन) ने 8वें विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर कानपुर को 20 ओवर में 134/8 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
बॉबी यादव और कार्तिक सिद्धू की शानदार बल्लेबाजी
135 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही। ऑलराउंडर शुभम मिश्रा ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट झटके। अनुभवी स्पिनर करण शर्मा (2/39) और अजय कुमार (2/31) ने भी नोएडा के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। 12वें ओवर तक 57 रन पर 7 विकेट गंवाकर नोएडा की हार लगभग तय दिख रही थी, लेकिन इसके बाद मैदान पर बॉबी यादव और कार्तिक सिद्धू का तूफान आया। दोनों ने 18वें ओवर में अजय कुमार को निशाना बनाते हुए 17 रन बटोरे।
अंतिम ओवर में नोएडा को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और गेंदबाजी की कमान संभाल रहे थे स्पीड हंट से आए युवा गेंदबाज शक्ति वर्मा। बॉबी यादव ने दबाव में घबराए बिना पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए। इसके बाद 3 गेंदों में 4 रन की जरूरत रहने पर बॉबी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार चौका लगाकर नोएडा किंग्स को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। बॉबी यादव ने 28 गेंदों पर नाबाद 44 रन जबकि कार्तिक ने 21 गेंदों पर नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
रोहित 10वें स्थान पर, बाबर आजम नंबर 1; 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 के बाद से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गिल, रोहित और कोहली भी शामिल हैं जो इन स्थानों पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
