उत्तर प्रदेश टी20 (UPT20) लीग का चौथा सीजन इस बार और भी भव्य और रोमांचक होने जा रहा है। गोरखपुर लायंस की टीम ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यन जुयाल और तेज गेंदबाज विशाल निषाद ने टीम की तैयारियों, रणनीतियों और आगामी सीजन पर मीडिया से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने से क्या लाभ मिलता है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में चुने जा चुके हैं

खिलाड़ियों के अनुसार इस सीजन में प्रतिस्पर्धा का स्तर कहीं अधिक ऊंचा रहने वाला है। टीम प्रबंधन और ओनरशिप ने ऑक्शन से लगभग डेढ़ महीने पहले ही होमवर्क शुरू कर दिया था, जिसके दम पर एक संतुलित और मजबूत टीम कॉम्बिनेशन तैयार किया गया है। 2 अगस्त से लखनऊ में टीम का अभ्यास शिविर शुरू हो चुका है।

आधा काम ऑक्शन में हो गया

गोरखपुर लायंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने कहा, “हर बार की तरह सीजन 3 से बड़ा सीजन 4 होने वाला है। हम सब बहुत उत्सुक हैं। हमारी टीम मैनेजमेंट और ओनरशिप ने ऑक्शन से एक-डेढ़ महीने पहले से ही प्रिपरेशंस शुरू कर दी थीं। एक अच्छे होमवर्क के साथ हम ऑक्शन में गए थे और बेहतरीन रिजल्ट लेकर आए हैं। आधा काम ऑक्शन में हो गया है, अब ग्राउंड की बारी है। 2 तारीख से लखनऊ में हमारा कैंप चल रहा है और हम एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे।”

ध्रुव जुरेल का ऑक्शन में तलाशा गया बैकअप

स्टार बैटर ध्रुव जुरेल के भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण वे शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस पर आर्यन जुयाल ने बताया कि टीम ने ऑक्शन के दौरान ही इस चुनौती के लिए बैकअप प्लान तैयार कर लिया था। आर्यन जुयाल ने आगे बताया,”ध्रुव जुरेल इस बार शुरुआत में हमारे साथ नहीं हैं क्योंकि वे भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका में हैं। हम उन्हें मिस करेंगे, लेकिन ऑक्शन में हमारी स्ट्रेटजी यही थी कि दलीप ट्रॉफी या नेशनल ड्यूटी की वजह से जब मेन बैटर्स बाहर हों, तो उन स्पॉट्स को भरने के लिए हमारे पास मजबूत बैकअप हो। इस बार हमने उस इशू को बहुत अच्छे से डील किया है।”

इंटरनेशनल स्टार्स का मार्गदर्शन और आईपीएल का सीधा टिकट

यूपीटी20 लीग उत्तर प्रदेश के अंडर-16, अंडर-19 और युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो रही है। यहां यश दयाल और ध्रुव जुरेल जैसे अंतरराष्ट्रीय व आईपीएल दिग्गजों के साथ 20-25 दिनों तक ड्रेसिंग रूम साझा करने, लाइव मैच का प्रेशर हैंडल करने और सीनियर खिलाड़ियों से गेंदबाजी व बल्लेबाजी की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है।

आईपीएल स्काउट्स की सीधी नजर

पंजाब किंग्स में चुने जा चुके गोरखपुर लायंस के तेज गेंदबाज विशाल निषाद ने कहा,”यूपीटी20 में खेलकर ही आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए चुना गया था। सीनियर और इंटरनेशनल खिलाड़ी बहुत कॉन्फिडेंस देते हैं। वे बड़े भाई की तरह फैमिली माहौल बनाकर रखते हैं और मैच प्रेशर को हैंडल करना सिखाते हैं। इस मंच पर आईपीएल स्काउट्स की सीधी नजर रहती है। अगर आप यहां अच्छा करेंगे, तो आईपीएल और टीम इंडिया तक पहुंच सकते हैं।”

भारतीय टीम से 3 साल से बाहर खिलाड़ी इंग्लैंड में बरपा रहा कहर

युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने 72 वनडे की 69 पारियों में में 27.13 के औसत से 121 विकेट लिए हैं। 80 टी20 की 79 पारियों में 25.09 के औसत से 96 विकेट लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें