रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स का प्रदर्शन यूपी टी20 लीग में शानदार हो रहा है और इस टीम ने अपने 5वें लीग मैच में समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर सुपरस्टार्स को 9 विकेट से हरा दिया। मेरठ की जीत में टीम के ओपनर स्वास्तिक चिकारा की नाबाद 97 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा। मेरठ की इस सीजन में ये लगातार 5वीं जीत रही और ये टीम 10 अंक के साथ अंंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है।
इस मैच में मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीता था और फिर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। इसके जवाब में मेरठ की टीम ने दूसरी पारी में 13.5 ओवर में ही एक विकेट पर 143 रन बनाते हुए मैच में आसान जीत दर्ज की। कानपुर सुपरस्टार्क की ये 5वें मैच में तीसरी हार रही और ये टीम अंकतालिका में 2 अंक के साथ 6 टीमों में आखिरी स्थान पर है।
स्वास्तिक चिकारा ने बनाए नाबाद 97 रन
मेरठ के ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 46 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे। ओपनर दिव्यांश जोशी ने 10 रन की पारी खेली जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए ऋतुराज शर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए। कानपुर की तरफ से एकमात्र सफलता विनीत पंवार को मिली।
समीर रिजवी की टीम को मिली हार
मेरठ की टीम के खिलाफ कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए तो वहीं ओपनर आदर्श सिंह ने 36 गेंदों पर 45 रन बनाए। प्रियांशु पांडे ने 19 रन जबकि यशोवर्धन सिंह ने 26 रन की पारी खेली। मेरठ के लिए कप्तान रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की और 3 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट भी लिया जबकि विजय कुमार और जीशान अंसारी को 2-2 विकेट मिले।
यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
