यूपी टी20 लीग 2026 का रोमांच जारी है और 14 अगस्त से शुरू हुई छह टीमों वाली इस लीग के अब तक छह मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले छह मैचों के बाद अंकतालिका में जहां रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स टॉप पर है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो काशी रुद्रास के अभिषेक गोस्वामी नंबर 1 पर हैं। वहीं समीर रिजवी भी टॉप 5 का हिस्सा हैं।

अगर टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो लखनऊ फाल्कन्स के अभिनंदन सिंह नंबर 1 पर मौजूद हैं। वहीं जीशान अंसारी और यश गर्ग भी टॉप 5 की लिस्ट का हिस्सा हैं। लीग के छह मैचों के बाद अभी अपने दोनों मैच जीतते हुए मेरठ की टीम अंकतालिका में नंबर 1 है। वहीं भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स ने पहली जीत सोमवार को दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची।

यूपी टी20 लीग के पहले छह मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

क्र. सं.खिलाड़ी टीम रन मैच पारी सर्वश्रेष्ठ AVG SR100s50s4s6s
1अभिषेक गोस्वामी काशी1182276118140.4801106
2स्वास्तिक चिकारा मेरठ87228243.50161.1101104
3समीर रिजवी कानपुर84227184147.370193
4सिद्धार्थ यादव गोरखपुर79224039.50161.220065
5बॉबी यादवनोएडा73224473119.670062

यूपी टी20 लीग के पहले छह मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज

क्र. सं.खिलाड़ी टीम विकेट मैच पारी AvgSRइकॉनमी रेट 5W+3W+
1अभिनंदन सिंह लखनऊ62296.837.9001
2यश गर्ग मेरठ5226.608.404.7101
3अटल बिहारी विपिन राय काशी52212.209.607.6301
4जीशान अंसारी मेरठ522118.407.8601
5कुणाल त्यागीनोएडा4221210.506.8601

UP T20 League: भुवी की टीम को मिली पहली जीत, नोएडा को 3 विकेट से हराया; रिंकू की टीम अंकतालिका में टॉप पर

यूपी टी20 लीग के छठे मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने नोएडा सुपर किंग्स को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ पहला मैच गोरखपुर से हारी थी। पहले दोनों मैच जीतने वाली रिंकू सिंह की मेरठ की टीम अंकतालिका में टॉप पर है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर