यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मुकाबले हो चुके हैं। स्वास्तिक चिकारा अब तक सबसे ज्यादा रन बनाकर लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं गेंदबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी जीशान अंसारी नंबर 1 पर काबिज हैं। इसके अलावा इस लीग के दो आइकन खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह टॉप 10 में भी नहीं हैं। रिंकू बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें पर हैं और भुवी टॉप 20 का हिस्सा नहीं हैं।

मेरठ मैवेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने अब तक 6 मैचों की छह पारियों में 237 रन बनाए हैं। उनके नाम 25 चौके और 14 छक्के दर्ज हैं। जबकि लखनऊ के मोहम्मद सैफ 203 रनों के साथ दूसरे पर हैं। रिंकू सिंह टॉप 10 से बाहर 11वें स्थान पर हैं और उनके नाम 6 मैचों की पांच पारियों में 139 रन दर्ज हैं।

Exclusive: ट्रैवल कंपनी ने कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR, खो-खो विश्व कप के दौरान मिले भुगतान में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

गेंदबाजों की लिस्ट में सोमवार को 6 विकेट लेने वाले नोएडा किंग्स के नमन तिवारी तीसरे स्थान पर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आईपीएल में जलवा दिखाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग के टॉप 20 गेंदबाजों में भी नहीं हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ीटीममैचपारीरनस्ट्राइक रेटऔसतसर्वाधिक स्कोर50s 100s 4s 6s
1स्वास्तिक चिकारामेरठ मैवेरिक्स66237182.3159.2597202514
2मोहम्मद सैफलखनऊ फाल्कन्स66203140.0033.8389101214
3साहब युवराज सिंहकाशी रुद्रास65194145.8638.809110188
4करण शर्माकाशी रुद्रास66186145.3137.209210716
5अजीत वर्मालखनऊ फाल्कन्स66184120.2636.805920195

यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज

स्थानखिलाड़ीटीममैचपारीओवरविकेटइकोनॉमीऔसत4 विकेट5 विकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
1जीशान अंसारीमेरठ मैवेरिक्स6619148.0010.86104/10
2अभिनंदन सिंहलखनऊ फाल्कन्स6620.5138.4513.54204/30
3नमन तिवारीनोएडा किंग्स5515.2107.2411.10016/13
4वासु वत्सगोरखपुर लायंस7719108.7416.60104/14
5अटल बिहारी रायकाशी रुद्रास6617.4911.7223.00104/23

रिंकू सिंह की मेरठ टॉप पर बरकरार, भुवी की लखनऊ दूसरे पर, नोएडा किंग्स ने लगाई छलांग; देखें यूपी टी20 लीग की अंकतालिका

रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स यूपी टी20 लीग 2026 के 18 मैचों के बाद भी लगातार अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं 18वें मैच में जीत के बाद नोएडा किंग्स ने छलांग लगाई है और लखनऊ व काशी की बराबरी भी की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर